मीरापुर-दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, रविवार की छुट्टी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में सियासी मैदान तो सज चुका है, लेकिन अखाड़े में उतरने की रणभेरी बजने के बावजूद कोई भी सियासी पहलवान मुकाबले की दावेदारी लेकर सामने नहीं आया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा और नामांकन स्थल पर भी नेताओं के आवागमन से हलचल मची रही, लेकिन किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा पेश करते हुए दावेदारी नहीं जताई है। दो दिनों में 35 लोगों ने विधानसभा चुनाव की जंग में उतरने के लिए अपनी तैयारियों के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफीसर से पर्चे खरीदे हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा, लेकिन किसी भी दावेदार ने नामांकन पत्र पेश करते हुए अपनी दावेदारी नहीं की है। रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हो पाया। आज निर्धारित समयावधि में 11 लोगों ने नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं। मुख्य रूप से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद निवासी सूजडू के नाम से नामांकन पत्र लिया गया है। इसके अतिरिक्त छोटे दलों व निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं। बताया कि नामांकन पत्र निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 24 नामांकन पत्र लिये गये थे। दो दिनों में 35 नामांकन पत्र उनसे चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के द्वारा प्राप्त किये जा चुके हैं। आरओ एसडीएम जानसठ ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया को विराम दिया गया है। सोमवार को फिर प्रातः 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 25 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। मीरापुर सीट पर अभी तक केवल समाजवादी पार्टी द्वारा ही अपने प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा की गई है। सपा यहां पर कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा और रालोद का गठबंधन है। बसपा के द्वारा यहां पर शाहनजर को तो वहीं सांसद चन्द्रशेखर आजाद की आसपा की ओर से जाहिद हुसैन को प्रभारी घोषित किया गया है। बसपा का टिकट यहां पर बदले जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से चल रही है। भाजपा और रालोद में भी प्रत्याशी को लेकर आम सहमति का अभाव होने के कारण शनिवार को भी इंतजार बाकी रह गया। यहां पर माना जा रहा है कि भाजपा अपना चेहरा चाहती है और निशान रालोद का रहेगा। रविवार को भाजपा-रालोद गठबंधन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद ही बसपा की ओर से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया

Read More »