अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

मुज़फ्फरनगर। नवाब अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के ज़िला व विद्यालय स्तर के मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार साहनी (आईपीएस) डी॰आइ॰जी पुलिस सहारनपुर रेंज मोजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सिंह एस॰एस॰पी मुज़फ्फरनगर ने की, कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मासूम मुरादाबादी, प्रो0 आर.एम.तिवारी एवं डा0 मिर्दुला मित्तल भी शामिल रहे। इस मौके पर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल और आईपीएस व्योम जिंदल समेत अन्य अधिकारियों ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी ने ज़िले की टॉप टेन सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा सुमैया ख़ातून को विशेष बधाई देते हुए कॉलेज की 12वीं कक्षा की टॉपर अतिया और इंग्लिश मीडियम की कक्षा 10 की टाॅपर सुमैया राणा को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं । उन्होंने छात्राओं और स्टाफ के साथ अपने निजी जीवन के अनुभव साझा किए और छात्राओं को उसी के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी। मासूम मुरादाबादी ने कहा कि मुझे यहां आकर एहसास हुआ कि इस कॉलेज के छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, मुझे उम्मीद है कि ये लड़कियां आगे बढ़ेंगी और कॉलेज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा अद्भुत परिणाम और अद्भुत कार्यक्रम मैंने दिल्ली के बड़े-बड़े स्कूलों में भी कम ही देखा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूली

प्रोफेसर आर.एम. तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर छात्राओं की प्रशंसा की और उनके आत्मविश्वास तथा कॉलेज के स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की और प्रधानाचार्या सफिया बेगम और ब्रांच हेड फराह बतूल के प्रयासों और अनुशासन को सराहा।

डा0 मिर्दुला मित्तल ने छात्राओं को शिक्षा के बुनियादी सिद्धांतों को समझाया और उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष अमीर आलम खान ने प्रथम श्रेणी प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं एवं स्टाफ को विशेष रूप से बधाई दी

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवस

प्रमुख शिक्षाविद, कॉलेज प्रबंधक डाॅ0 नवाज देवबंदी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए 2022 में इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की गयी, जिसका यह पहला बोर्ड परीक्षा परिणाम है। और हमारी सभी छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 100% प्रथम श्रेणी और 100% परीक्षाफल हासिल करके इस प्रयास को सफ़ल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस साल हमने दो नए पब्लिक स्कूल शुरू किए हैं और एक नई पहल के अन्तर्गत डिग्री कॉलेज में बी.एस.सी (कैमिस्ट्री ज़ूलाॅजी, बाॅटनी) में शुरू की है एवं एम॰ए में पांच नए विषय (हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी, गृह विज्ञान, ड्राइंग और पेंटिंग) शुरू किए हैं, ताकि छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में कोई दिक़क़्त न हो और उन्होने ये भी ऐलान किया कि कॉलेज में टॉप करने वाली छात्राओं का प्रवेश अगले साल हमारे कॉलेज में पूरी तरह से निःशुल्क होगा और पूरे साल इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के आशीर्वाद से अज़मत पुरस्कार एवं अन्य उपहार प्रदान किये गये।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »