एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा के कारण हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा। विद्यालय के इस वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस पर कक्षाओं में टॉपर रहे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक वर्ष में बच्चों द्वारा किये गये कार्य और गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। वार्षिक परीक्षा और प्रदर्शनी में विभिन्न कार्यों के अन्तर्गत अपने बच्चों की सफलता को देखकर उनके अभिभावकों की खुशी भी देखते ही बनती थी। माता-पिता के साथ बच्चों ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस मनाया गया। वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के उपरांत बच्चों को विद्यालय में उनका कक्षावार वार्षिक परिणाम जारी किया गया। इसमें कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस पर विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं माता-पिता भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन पर उनके साथ ही उनके माता-पिता और शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चों की पूरे साल की मेहनत का परिणाम है। उनके परिणाम को निखारने में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही उनके अभिभावकों का सहयोग और योगदान भी रहता है। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन और ईमानदारी के साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर चलने की सीख दी और उत्कृष्ट परिणाम से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में रिश्वतखोरी की हदें पार: निवाड़ी थाने का SHO ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


इसके साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष में कक्षाओं में कराई गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई, इसमें बच्चों के द्वारा वर्षभर में तैयार किये गये विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किये गये, जिनका प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ बच्चों के माता पिता ने भी अवलोकन करते हुए उनको प्रोत्साहित किया। वार्षिक परीक्षा दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये थे, जहां बच्चों ने अपने माता पिता और शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ अपने वार्षिक परिणाम की घोषणा के इस दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सेल्फी भी ली। वार्षिक परीक्षा दिवस पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैद

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्डजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »