एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना आशीर्वाद समारोह

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा-12 के विद्यार्थियों को परीक्षा के साथ ही जीवन में सफलता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना और एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा के साथ आशीर्वाद समारोह का आयोजन उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यालय में अपनी इस भावूर्ण विदाई की बेला पर छात्र एवं छात्राओं ने विद्यालय में व्यतीत समय, अनुभव और खट्टी-मीठी यादों को ताजा करते हुए इस सफर को यादगार और उपलब्धियों भरा बनाने के लिए अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार का दिन शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा-12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण बेला लेकर आया। सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुटे इन विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देने और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर कक्षा-12 के छात्र-छात्रा को शिक्षिकाओं ने माथे पर तिलक और हैंड मेड बैज लगाकर उनको स्वागत किया। प्राइमरी विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी अपने भैया और दीदी की विद्यालय से इस विदाई को यादगार बनाने के लिए वेलकम कर सभी की प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के बच्चों ने अपने सीनियर्स के आशीर्वाद समारोह को उल्लास और उत्साह के संगम में डुबकी लगाने के लिए बॉलीवुड थीम पर नॉन स्टॉप ऐसी रंगारंग नृत्य श्रृंखला टिनी टॉय प्रस्तुत की, जिसने समारोह को उत्साह से परिपूर्ण कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  'तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी...', विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द


समारोह में शिक्षिका अरूणा राणा और अनिता चौधरी व शिक्षक जितेन्द्र नारंग, प्रवीण गोयल एवं भीम सिंह ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा और जीवन में इ ईमानदारी और परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा के एक मजबूत आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल करने के मूल मंत्र दिए। इसके साथ ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव और यादों के रूप में कुछ खास पलों के संस्मरणों को सभी के सामने रखा। मिडिल और सेकेन्ड्री विंग की छात्राओं ने सुन्दर गीत प्रस्तुत करते हुए विदाई की इस बेला को भावपूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ ही अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने इस दौरान विद्यालय के हैड ब्वॉय और हैड गर्ल के साथ ही स्टूडेंट काउंसिल, स्टैण्डर्ड क्लब, स्पोर्ट्स क्लब मैंबर्स और चारों हाउस नानक, टैगोर, कृष्णा और रामा के मैंबर्स छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने आशीर्वाद समारोह में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समय मूल्यवान है, अब आपके लिए एक नये जीवन की शुरूआत होने जा रही है। इसके बाद नई चुनौतियों का सामना आपको करना है। इसके लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, क्योंकि यही है, जो आपको हारी हुई बाजी भी जिताने में सहायक साबित होगा। परीक्षा का तनाव बड़ा होता है, लेकिन इसको हावी न होने दें, क्योंकि तनाव मुक्त रहकर ही हम अपने प्रदर्शन को और बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और परिश्रम ही सफलता की सीढ़ी हैं, जीवन में सि(ान्तवादी दिनचर्या बनाकर अपनी प्राथमिकता को तय करें और पहला उद्देश्य लक्ष्य हासिल करना होना चाहिए। उन्होंने जीवन में अनुशासन धारण कर एक अच्छा इंसान बनने के लिए सभी को प्रेरित किया और विद्यार्थियों को परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने के साथ ही इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य और परीक्षा में सफलता की शुभमानाएं दीं। संचालन शिक्षिका रितु शर्मा एवं दीपाली गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेश

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »