एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देखी ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी विजय

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित किये जा रहे सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप-2025 के अन्तर्गत बुधवार को प्रतिभागी बच्चों ने भारतीय सैन्य के अदम्य साहस और कुछ प्रमुख अभियानों से अवगत कराया गया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी विजयगाथा का सफर रोमांचकारी और गर्व की अनुभूति वाला रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों में भारत की समृ( और विविध भाषा और सामाजिक परम्पराओं को जाना।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत


एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप-2025 के सहारे बच्चों को देश की विविध संस्कृति, भाषा और सभ्यता का ज्ञान कराने के लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही उनको भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित एक ऐसी प्रेरणादायक यात्रा का दर्शन भी कराया गया, जिसने सभी गौरव की अनुभूति से परिपूर्ण नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौत

बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भारतीय सैन्य के साहस और सामूहिक गौरव की रोमांचक और गौरवपूर्ण यात्रा कराई गई। इसमें बच्चों को शिक्षिकाओं के द्वारा वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोक नायकों और भारतीय सैनिकों के बलिदान की गौरव गाथाओं को सुनाया गया तो वहीं कारगिल जंग में अदम्य साहस वाले ऑपरेशन विजय और आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की गर्व गाथा को देखा और समझा। इसके साथ ही बच्चों ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान के लिए दिये गये योगदान को अपनी स्टोरियों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए उनको जीवंत करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की सुगन्धः मान सिंह

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  कूड़ेदान से जीवनदान-सफाई कर्मी को मिला जीवित नवजातजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »