एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर। शिक्षा जगत में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रयोग और उससे जुड़े संभावित खतरों को देखते हुए एम.जी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं बचाव विषय पर सीबीएसई सीओई देहरादून के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) में विद्यालय के प्राइमरी एवं मिडिल विंग के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने की। इससे पूर्व उनके द्वारा सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यालय प्रांगण में पधारे श्रीमति प्रेरणा चौधरी और श्री टीकम सिंह का स्वागत किया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन श्रीमती प्रेरणा चौधरी एवं श्री टीकम सिंह द्वारा अपने अनुभवों के माध्यम से शिक्षकों को न केवल साइबर खतरों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए, बल्कि यह भी समझाया कि डिजिटल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक शिक्षक का डिजिटल रूप से सशक्त और जागरूक होना बेहद आवश्यक है। सत्र के दौरान डेटा गोपनीयता, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग अटैक, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, और आॅनलाइन व्यवहार के शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिये संस्थागत और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, साइबर अपराधों की पहचान, और बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त बनाना और उन्हें छात्रों को भी साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रशिक्षित करने योग्य बनाना था। कार्यशाला के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने दोनों अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »