एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में जीवन को तनावमुक्त करते हुए सशक्त बनने की प्रेरणा के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रेरक वक्ता के द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को भाग दौड़ भरी जिन्दगी में अपने आपको जानने के लिए अंतर्मन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षकाओं को तनावमुक्त जीवन की ओर लाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय, ‘खुशहाल जीवन के रहस्य-तनावमुक्त जीवन के लिए आत्म सशक्तिकरण’ रहा। कार्यशाला में प्रेरक वक्ता के रूप में प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक श्रीमती अदिति सिंघल के साथ ब्रह्माकुमारी आश्रम से आई बीके सिस्टर तोशी और बीके सिस्टर शीतल भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रेरक वक्ता अदिति व ब्रह्माकुमारी आश्रम से आई बहनों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर स्वागत और सम्मान किया। कार्यशाला में प्रेरक वक्ता के रूप में आई अदिति सिंघल तनावमुक्त जीवन पर लम्बे समय से कार्य कर रही हैं। इसके लिए वो कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका और वो ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक अनुप्रयोग अनुसंधान केन्द्र में भी कार्य कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमा

वक्ता अदिति सिंघल ने भागदौड़ भरे वातावरण में छोटे-छोटे पलों से भी खुशियां प्राप्त करने के तरीके सहज और सरल भाव से बताते हुए सबसे पहले अपने अंतर्मन को पहचानने पर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ उपलब्धि हासिल करने का नाम ही खुशहाली नहीं है, बल्कि जो है जैसा है, उसमें संतुष्टि प्राप्त करने का नाम ही खुशी है। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं को खुशहाल जीवन के रहस्यों के बारे में बताते हुए कहा कि सकारात्म सोच के साथ हम अपने जीवन को एक अनुशासित दिनचर्या का रूप प्रदान करते हुए टाइम मैनजमेंट करें। खुद को पहचाने और अपने लिए थोड़ा ही सही समय जरूर निकाले। तनाव मुक्त रहने के लिए ध्यान योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें, क्योंकि ध्यान ही खुद को जानने, खुद से बातें करने का सहज मार्ग है। उन्होंने अपने व्यवहारिक ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को जीवन के प्रति अधिक संतुलित, तनाव मुक्त और संतुष्टिदायक दृष्टिकोण अपनाने के लिए सशक्त बनने की प्रेरणा दी।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा


कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अदिति सिंघल और अन्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां दिये गये उनके मार्गदर्शन से निश्चित ही जीवन को संतुलित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमें सुखमय दिनचर्या के लिए अपनी जीवनशैली में सुधार अवश्य लाना चाहिए। जीवन को पानी की तरह बनाने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि पानी खुद को सभी परिस्थितियों में ढालने में सक्षम है और वो अपना रास्ता भी कठिन चुनौतियों के बीच खुद बना लेता है, ऐसा ही हमें बनना होगा। चुनौतियों से घबराने या तनाव लेने के बजाये हमें उनसे सकारात्मक सोच के साथ सीखने पर जोर देना चाहिए। इसके लिए वैचारिक शु(ि पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आज हमें डिजीटल कंटेंट की उलझन से बाहर निकलकर खुद को पहचानने की आवश्यकता को समझना चाहिए, तभी हम खुद को खुशहाल बना पाने में सफल हो पायेंगे। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यातायात जागरुकता शिविर में मीठे शरबत का वितरण

Also Read This

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यातायात जागरुकता

Read More »