मंत्री जयंत ने पौंछे शहीद लोकेश की मां के आंसू, राकेश टिकैत ने गोद में खिलाया बेटा

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना के शहीद जवान लोकेश सहरावत की यादव में भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में रविवार को एक बार फिर से मेला लगा। यह मेला शहीद लोकेश की याद में था। आज गांव में उनकी याद में बनाये गये शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए केन्द्र और यूपी सरकारों के तीन मंत्रियों केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के साथ ही सैन्य अफसर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहीद के पिता और अन्य परिजनों के साथ भी मंत्रियों ने मुलाकात करते हुए इस परिवार के दुख दर्द को बांटने का काम किया और भरोसा दिया कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

बता दें कि दिसम्बर 2022 में सिक्किम में हुए एक हादसे में भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर तैनात भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर इस्सोपुर निवासी किसान उदयवीर का इकलौता बेटा लोकेश सहरावत शहीद हो गया था। लोकेश कुमार 2013 में जबलपुर से भारतीय सेना की 25 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वे एक माह की छुट्टी पूरी कर इस हादसे से करीब दस दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। लोकेश किसान उदयवीर का इकलौता बेटा था। लांस नायक लोकेश की शहादत से लगभग ढाई वर्ष पूर्व खतौली के गांव निवासी तनु के साथ शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर


रविवार को गांव में शहीद के पिता उदयवीर सिंह ने अपने खेतों पर अपने इकलौते पुत्र लोकेश सहरावत की याद में शहीद स्मारक बनाकर उस पर लोकेश की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई है। रविवार को इस प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी, यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बाजारों में व्यापारी अतिक्रमण न करें और न करने देंः कृष्ण गोपाल


सवेरे हवन यज्ञ में कपिल देव अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के साथ प्रतिभाग किया। इसके साथ ही बाद में मंत्री जयंत चौधरी, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 25 ग्रेनेडियर रेजीमेंट से भी अफसर यहां पहुंचे थे। शहीद के परिजनों ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों और ग्रामीणों ने शहीद लोकेश सहरावत की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पुष्पांजलि अर्पित की साथ-साथ शहीद परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »