यूपी बॉर्डर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालु शिवभक्तों का मुज़फ्फरनगर जिले के पुरकाजी बार्डर पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण ष्बोल बमष् के जयकारों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क भोजन, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सुविधा एवं विश्राम स्थल से युक्त सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, जलापूर्ति एवं मेडिकल रिस्पॉन्स टीम जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। कोई भी असामाजिक तत्व इस पावन यात्रा में विघ्न न डाल सके, इसके लिए शासन पूरी तरह सतर्क है। हर श्रद्धालु की सुरक्षा हमारी नैतिक और प्रशासनिक दोनों ही जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन व नगर निकाय के अधिकारीगण, स्वयंसेवी संगठन एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की नई रणनीति

लखनऊ | 24 फरवरी 2026 — उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आईपैक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम राज्य की राजनीति में आगामी मुकाबले को लेकर सपा की गंभीरता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में आईपैक की एक टीम ने काम शुरू कर दिया है और उन सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है, जहां पिछले चुनावों में सपा को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईपैक को मुख्य रूप

Read More »

एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ई दिल्ली: एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और वे स्वयं कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.” यह मामला अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाया। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस प्रकार की सामग्री पढ़ाई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्थाकपिल सिब्बल

Read More »

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »