मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटा अन्नकूट

मुजफ्फरनगर। दीपावली महोत्सव के अवसर पर शनिवार को व्यापारियों की आवाज व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित धर्मशाला में गोवर्धन पर्व मनाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का संगठन के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वहां पहुंचे भक्तों को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया और भक्तों के साथ पंक्ति में विराजकर सभी अतिथियों और आयोजकों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन


व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि गोवर्धन पर्व के अवसर पर लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला में शनिवार को भगवान गोवर्धन का पूजन किया इसके उपरांत व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल, महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद ममता बालियान, सत्यप्रकाश के अलावा दीपक मित्तल सर्राफ, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवी गोयल आदि उपस्थित रहे। यहां सैंकड़ों भक्तों के द्वारा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायल

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »