MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111वें संस्करण के प्रसारण में जिले के जनप्रतिनिधि अपने अपने स्तर से जुड़े रहे। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ, नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने आवास तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने साधु संतों व कार्यकर्ताओं के साथ शुकतीर्थ पहुंचकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पीएम मोदी द्वारा किये गये आह्नान को जन जन तक पहुंचाने का प्रण करते हुए सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने गोमती नगर, लखनऊ के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विधायक नीरज बोरा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन-की-बात कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्कूल में नव निर्मित तरणताल, लिफ्ट और मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ्ज्ञ स्कूल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम को अपने नई मंडी पटेलनगर स्थित आवास पर सुना। यहां पर उनके साथ भाजपा नेता पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल, सभासद मनोज वर्मा, सभासद पति शोभित गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता विवेक गर्ग, जनार्धन विश्वकर्मा, सुमित पाल आदि लोग मौजूद रहे। पालिकाध्यध्यक्ष ने सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने के पीएम मोदी के आह्नान को सार्थक करने के लिए अपील करते हुए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  सनातन के अपमान पर मौन धारण कर बैठी हिंदुत्ववादी सरकार: ललित मोहन


वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शुकतीर्थ पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई पदयात्रा में हिस्सा लिया और इससे पहले उनके द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन और पारिस्थितिकी संतुलन का आधार है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समाज में नई चेतना और उपलब्धियों का बोध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन करने के लिए मन की बात कार्यक्रम सार्थक हो रहा है। उन्हेांने शुकतीर्थ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही अपील करते हुए कहा कि हम सभी अपनी माँ और धरती माँ के लिए समर्पित होकर अपनी धरा को हरित बनाने के इस अभियान से जुड़ें और सृष्टि-कल्याण के पुनीत कार्य में सहभागी बनते हुए एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाये। उसके संरक्षण का संकल्प भी लें। यदि एक एक पेड़ ही हम इस धरा को दे पाये तो यह भविष्य की पीढ़ी के लिए जीवन को सुरक्षित करने का मार्ग बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »