गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर। गोवर्धन पर्व पर मंत्री कपिल देव ने अन्नकूट प्रसाद वितरित कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। गोवर्धन का त्यौहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गिरिराज जी की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गौशालाओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे


इस अवसर पर नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सेवा में अपना हाथ बटांया और प्रसाद वितरित कराया। उन्होंने स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। नगर के लक्ष्मण विहार, भरतिया कालोनी, नई मंडी, लोहिया बाजार, एसडी मार्किट आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने गाय-ग्वालों को इंद्र के कोप से बचाने के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था और गोवर्धन पूजा शुरू करवाई थी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को इस पावन पर्व की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »