MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

मुजफ्फरनगर। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर शहर और गांव देहात में चल रही गौशालाओं में गौ भक्तों की भीड़ उमड़ी नजर आई। शहर की गौशाला में भी गौ पूजन हुआ और गौवंशों को लोगों ने आरती व तिलक करने के बाद उनको हरा चारा और गुड आदि खिलाकर दुलार किया गया। मुख्य आयोजन पचैण्डा रोड स्थित गौशाला में हुआ। यहां मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गौ पूजन किया तो स्वामी यशवीर महाराज ने लोगों को गाय का धार्मिक और सामाजिक जीवन में महत्व बताते हुए गौवंशों का संरक्षण और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।


पचैण्डा रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला सभा प्रन्यास में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर गौशाला के सेवक एवं पदाधिकारी राजा भैया मिश्रा ने अतिथियों और भक्तों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज रहे। सवेरे गौशाला में हवन किया गया। इसमें सैंकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने सरदार पटेल जयंती पर निकाली रन फॉर यूनिटी, दिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश

कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा गौ-चरण लीला आरंभ की गई थी। इसी परिपेक्ष्य में भारतवर्ष में सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन गोपाष्टमी पर्व मनाते हुए गौवंशों के चरण पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनको पावन पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर पचेंडा रोड स्थित गौशाला मंे गौमाता की पूजा व सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त कर गौ सेवा के लिए दान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गोपाष्टमी पर गोपालन, गो-सेवा व गो-रक्षा तथा उनके संरक्षण व संवर्धन हेतु संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि गाय हमारे जीवन से जुड़ी है। प्राचीन काल से ही गाय को हम माता मानकर उसकी सेवा करते हैं। गोवंश की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। प्रदेश सरकार गोवंश की रक्षा को लेकर कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस की सख्ती, सात मनचले पकड़े गए

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि गौमाता का हमारे जीवन, संस्कृति और धर्म में काफी महत्व है। गौमाता से हमारा जीवन और भाव सभी कुछ जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से गौमाता को परिवार का ही हिस्सा मानते हुए उसका संरक्षण, सुरक्षा और सम्मान देने की अपील की। इस दौरान अतिथियों ने अन्य भक्तों के साथ गौशाला में गौमाता का पूजन किया। तिलक लगाकर चरण वंदन करने के साथ ही गौवंशों को हरा चारा, गुड और चना भी खिलाया। भगवान श्रीकृष्ण ने गायों और बछड़ों की पूजा अर्चना कर समाज को इनका संरक्षण करने का ही संदेश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अंकुर दुआ, सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. संदीप शर्मा, विशाल गर्ग सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  फसल नुकसान मुआवजा: 24 घंटे में मदद, योगी सख्त

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस की सख्ती, सात मनचले पकड़े गएजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »