देवबंद में पुलिस की सख्ती, सात मनचले पकड़े गए

देवबंद (सहारनपुर)। शुक्रवार को कमिश्न शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत देवबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात मनचलों को पकड़ लिया। यह सभी युवक माता बाला सुंदरी मंदिर और आसपास के बाजार क्षेत्र में घूम-फिर रहे थे। पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवकों को थाने लाकर कड़ी चेतावनी देने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस टीम ने शुक्रवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट और प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान माता बाला सुंदरी मंदिर के पास मौहल्ला देवीकुंड इलाके में सात युवक संदिग्ध रूप से मंडराते मिले। एन्टी रोमियो/कमिश्न शक्ति टीम ने तुरंत सभी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों की पहचान दीपक विष्ट पुत्र इन्द्र सिंह निवासी शीतलाखेत अल्मोड़ा, जुबैब पुत्र तनवीर निवासी सलेमपुर हरिद्वार, कालिद पुत्र अफजल निवासी भिन्हेडा खास थाना देवबंद, साद पुत्र आकिब निवासी सराय पीरजादगान थाना देवबंद, तौफारूखी पुत्र खालिद फारूखी निवासी मौहल्ला खानकाह थाना देवबंद, अब्दुल्ला पुत्र तालिब निवासी सराय पीरजादगान थाना देवबंद और तरुण पुत्र बबलू निवासी टकराला थाना कुशेर सहारनपुर के रूप में हुई है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद की देखरेख में हुई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित एन्टी रोमियो/कमिश्न शक्ति टीम ने सातों युवकों को पकड़कर चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम प्रधान हसनैन गौड़ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम संबंधों के जरिए उसके पति को प्रभावित किया और

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। पुरकाजी कस्बे के लोगों को वर्षों से खेड़ा दरवाजा क्षेत्र से हाईवे बाईपास

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »