दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने विद्युत विभाग के पंच कस दिये हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी शनिवार को मंत्री कपिल देव और मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे और शहर के साथ ही पूरे जिले में दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने प्लान को उनके साथ साझा किया। इस दौरान मंत्रियों ने विद्युत विभाग के दूसरे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने मुख्यालय पर दिया धरना

दीपावली पर्व को पंच उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लगातार पर्व होने को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश जारी किये हैं। इसके बाद से ही विद्युत विभाग सक्रिय है। शनिवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता टाउन हाल डीसी शर्मा और अन्य अधिकारियों ने गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का प्लान उनके साथ साझा करते हुए दीपावली पर्व पर निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को पूर्व में ही कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दियें।

वहीं अधिशासी अभियंता टाउनहाल श्री शर्मा और एसडीओ पचैंडा रोड ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर चर्चा की और विभाग में चल रही विभिन्न योजनाएं जैसे स्मार्ट मीटरिंग, बकाया वसूली, बिजली चोरी की रोकथाम आदि कार्यों के साथ ही शहर से लेकर गांव देहात तक की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  प्रधान के घर जल रही थी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »