मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाई

मुजफ्फरनगर। भाजपा-रालोद संयुक्त प्रत्याशी मिथलेश पाल का स्वागत कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जीत की अग्रिम बधाई दी।

नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंची मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त प्रत्याशी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल का मंत्री कपिल देव ने स्वागत किया।

उन्होंने होने वाले इस उप चुनाव में प्रचंड विजय की अग्रिम बधाई देते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद, मंत्री कपिल देव ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ शुक्रताल में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »