मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट….

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को हुए मतदान के दिन सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा व उनकी पार्टी के नेताओं सहित विपक्षी दलों और खुद भाजपा रालोद गठबंधन में चुनाव लड़कर विधायक बनी रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने वोट नहीं डालने दिए जाने के आरोप लगाये थे, लेकिन मतदान के बाद आये परिणाम और अब बूथों पर प्रत्याशियों को मिले वोटों के आंकड़े ने इन आरोपों की सारी पोल खोलकर रख दी है।

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को मीरापुर विधानसभा सीट के 328 बूथों में सभी बूथ पर वोट मिला। यहां तक की उनको विशुद्ध रूप से हिंदू वोटरों के बूथों पर भी सपा की साइकिल के निशान पर वोट मिली, तो हिंदू बाहुल्य बूथों पर रालोद के टिकट पर भाजपा का हाथ थामकर चुनाव मैदान में उतरी मिथलेश पाल का जादू एकतरफा चला। बसपा के दलित मुस्लिम समीकरण को मुस्लिमों के साथ ही दलित वोटरों ने नकारा है, कुछ ऐसी ही चुगली बूथों पर पड़े वोटों के बंटवारे ने कर दी है। दलितों में बसपा के हाथी के बजाये आसपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर की केतली का ज्यादा प्रभाव नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

इस चुनाव में सपा की सुम्बुल राणा को आठ बूथों पर 10 से कम वोट मिली, इनमें सबसे कम 4 वोट उनको दलित बाहुल्य वोटरों के बूथ संख्या 28 हरिजन बारात घर निरगाजनी में मिली, तो वहीं रालोद प्रत्याशी मिथलेश को सात बूथों पर 10 से कम वोट मिली। इनमें सबसे कर 3 वोट उनको ककरौली के बूथ संखय 185 पर मिली हैं। सुम्बुल राणा 328 में से केवल एक बूथ संख्या 53 इंटर कॉलेज भोकरहेडी पर ही 514 मत मिले, इसके बाद सर्वाधिक 499 वोट उनको बूथ संख्या 271 किथौडा में मिले हैं। उनका आरोप था किथौडा में सपा के वोटरों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। गांव गादला का बूथ संख्या 04 ऐसा रहा है, जहां मतदाताओं ने प्रत्याशियों के साथ इंसाफ किया। यहां सुम्बुल और मिथलेश को 216-216 और आसपा के जाहिद व औवेसी के अरशद को 47-47 बराबर मत मिले। बसपा के शाहनजर को 4 मत प्राप्त हुए।

इस चुनाव में बसपा की मौजूदगी के बावजूद भी दलित वोटरों ने मायावती के हाथी को नकारने का काम किया और दलित वोटों का बंटवारा आसपा व रालोद के बीच हो गया। इसमें अधिकांश वोटर आसपा काशीराम के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के साथ खड़े नजर आये। दलित बाहुल्य बूथ संख्या 28 निरगाजनी में बसपा के शाहनजर को कुल 12 वोट ही मिली, जबकि आसपा के जाहिद को यहां सर्वाधिक 227 वोट मिली। रालोद की मिथलेश पाल के पक्ष में भी 107 वोट पड़े और एआईएमआईएम के अरशद भी 01 वोट ले गये। वहीं मुस्लिम वोटरों की बाहुलता वाले बूथों पर औवेसी फैक्टर ने सपा की सुम्बुल को घातक नुकसार पहुंचाया। बूथ संख्या 185 ककरौली में सपा को 260 तो एआईएमआईएम के प्रत्याशी को 314 वोट मिली। इसी प्रकार बूथ संख्या 215 निजामपुर में सपा की सुम्बुल को 401 और औवेसी के प्रत्याशी अरशद को 109 वोट मिली। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सपा के खिलाफ आसपा के जाहिद और औवेसी के अरशद लगातार वोटों का बंटवारा करते रहे, जबकि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र के बूथों पर एकतरफा वोट मिथलेश पाल को पड़ा, उसमें केवल दलित मतदाताओं को छोड़कर दूसरी जाति में कोई बिखराव या बंटवारा नजर आया है। इसे मुख्यमंत्री योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे का असर माना जा रहा है। वहीं मुस्लिम वोटों की बंदरबांट ही सपा की हार का मुख्य कारण बनी नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »