MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में क्रिकेट के रोमांच को और अधिक बढ़ाने और युवाओं को इसके प्रति आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल ;मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीगद्ध टी 20 टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हो ही गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल राय ने स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले मैच में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने अम्बा वारियर्स को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जनपद में क्रिकेट के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर पहली बार एमपीएल-टी 20 टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसके लिए 15 सदस्यीय आठ टीमों पर अंतिम चयन होने के बाद ट्राफी का अनावरण हुआ और सोमवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर और शामली जनपद से खिलाड़ी लिये गये। प्रत्येक टीम को दो खिलाड़ी बाहर के जनपद से भी चुनने का अधिकार दिया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए कुल 58 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे। गेंदबाजों में कुल 48 खिलाड़ी चुने गए हैं।

सोमवार को एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी आठ टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडलायुक्त अटल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही क्रिकेट भी खेला। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित किया। इसके पश्चात टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहला मुकाबला अम्बा वारियर्स और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में एमएमसी की टीम ने 27 रनों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए शानदार आगाज किया। एमएमसी के गेंदबाजों ने अम्बा वारियर्स के बल्लेबाजों पर पूरा अंकुश जमाये रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, निदेशक मनोज पुंडीर, के साथ ही उद्यमी राकेश बिन्दल, सतीश चंद गोयल, संजय मित्तल, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, कुशल पाल सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, इंदर माथुर, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की

Read More »