MUZAFFARNAGAR-मुफ्ति जुल्फिकार पर चिकन का पैसा नहीं देने के आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर मुफ्ति और इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ति जुल्फिकार और उनके दो बेटों पर एक मीट विक्रेता ने अपने रेस्टारेंट के लिए चिकन मीट खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं करने और पैसा मांगने पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गढ़ी गोरवान मोती महल निवासी जैयद अल्वी पुत्र फकी अल्वी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के नाम एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को एक प्रार्थना पत्र दिया। जैयद ने एसपी सिटी को बताया कि उसकी अल जैद चिकन सेंटर के नाम से बकार मार्किट पर चिकन मीट की दुकान है। वो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट पर होल सैल रेट पर चिकन मीट की सप्लाई करने का काम करता है। जैयाद ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर हाजी बशीर रेस्टोरेंट करने वाले मुफ्ति जुल्फिकार और उनके पुत्र अदनान कुरैशी एवं हम्माद कुरैशी द्वारा अपने रेस्टोरेंट के लिए उसकी दुकान से ही चिकन मीट खरीदा जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

26 दिसम्बर 2023 से 12 फरवरी 2024 तक उनके द्वारा लगातार प्रत्येक दिन चिकन खरीदा गया। इसके लिए वो हाजी बशीर रेस्टोरेंट को बिल देकर भुगतान भी लेता रहा। करीब ढाई माह में हाजी बशीर रेस्टोरेंट के लिए मुफ्ति जुल्फिकार व उनके दोनों पुत्रों अदनान एवं हम्माद ने चिकन तो खरीदा लेकन भुगतान पूरा नहीं किया। इस तरह से 318973 रुपये बकाया हो गये। इनमें से दबाव देने पर 43 हजार रुपये का भुगतान किया गया। शेष 275973 रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो जैयद ने उनको चिकन मीट की सप्लाई बंद कर दी। पैसे मांगने पर वो चिकन मीट की सप्लाई करने की मांग करते हुए आश्वासन देते रहे कि पूरा पैसा एक साथ भुगतान करा दिया जायेगा। जैयद ने आरोप लगाया कि उसने मीट की सप्लाई बंद कर दी तो मुफ्ति जुल्फिकार और उसके दोनों बेटों ने भुगतान देने से इंकार कर दिया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। जैयद ने एसपी सिटी से कहा कि धमकी के बाद वो अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। उधर मुफ्ति जुल्फिकार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनको फोन रिसीव नहीं हो पाया। 

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौत

आरोप गलत-पैसा देने को नहीं किया इंकार, नुकसान के कारण हुई देरी

मुफ्ति जुल्फिकार के पुत्र अदनान कुरैशी का आरोपों को लेकर कहना है कि हमने करीब एक साल पहले मीनाक्षी चौक पर होटल किया था, वहां पर नुकसान हो गया था। काम नहीं चल पा रहा था। आर्थिक रूप से संकट आ गया था। भुगतान की गारंटी के लिए जैयद को चैक दिया था। किश्तों में भुगतान करने के लिए भी हमने वार्ता की थी, लेकिन किसी भी रूख तैयार नहीं हुए हैं। हम पैसा देने के लिए कभी इंकार नहीं कर रहे हैं, केवल कुछ दिन की मोहलत मांगी है। जिम्मेदार लोगों के साथ इस मामले को जल्द ही निपटा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाये गये हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। कोई धमकी नहीं दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगेजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »