शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में सफाई को लेकर लगातार िमिल रही शिकायतों और पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर साफ सफाई कार्य के लिए लगी दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी की कार्यप्रणाली से उपजी अव्यवस्था के बाद बेहद खफा और सख्त नजर आई। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नजर आ रहे गंदगी के माहौल को खत्म करने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वो मुख्य स्थानों से कूड़ा डलाव घर को बंद कराने का कार्य करें। साथ ही लद्दावाला में जिला अस्पताल और प्राईमरी विद्यालय के पास से भी कूड़ा डलावघर का वैकल्पिक प्रबंध करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी के अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए शहर में अनुबंध के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियां

शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका के साथ काम कर रही कंपनी एमआईटूसी की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कंपनी पालिका के सफाई नायकों और पालिका के ही कुछ कर्मचारियों के द्वारा प्राइवेट कर्मियों को वार्डों में लगाने और उनके सहारे कूड़ा डलावघरों में गिरवाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। ऐसे में अब पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही करने के लिए कहा है। मीनाक्षी स्वरूप ने एमआईटूसी कंपनी के अधिकारियों को भी कूड़ा निस्तारण और कार्य को लेकर हुए अनुबंध का अक्षरशः पालन करने के निर्देश देते हुए कर्मचारियों की हड़ताल और आये दिन बन रही समस्याओं को लेकर कड़ी फटकार भी लगायी है।

इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को शहर में मुख्य स्थानों पर बने कूड़ा डलाव घर को बंद कराने और बंद कराये गये डलाव घरों पर कूड़ा सड़क पर न डाले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। बता दें कि पालिका के द्वारा कंपनी के साथ मिलकर शहर में 28 में से 12 कूड़ा डलावघर बंद कराये, इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर चल रहे डलावघरों को बंद कराने की कार्यवाही भी की गई थी, लेकिन सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिये जाने के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया था। अब फिर से पालिका प्रशासन चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों का पालन करने के लिए कुछ मुख्य डलाव घरों को बंद कराने की तैयारी कर ली है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है, इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष द्वारा शहर में मुख्य स्थान वाले कुछ डलावघरों को बंद कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए हम कंपनी के साथ मिलकर रूपरेखा बना रहे हैं। जहां डलावघर बंद होंगे वहां पर काम्पेक्टर रखवाये जायेंगे। अभी इस योजना में दो काम्पेक्टर हमारे पास कम पड़ रहे हैं। इसके लिए भी बंदोबस्त कराया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में मुख्य मार्ग वाले डलावघर को बंद कराने का काम किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहेः इकरा हसन

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतेंसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »