कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर फारूकी को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने दो दिन पूर्व कस्बे में इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को करोड़ों रुपए कीमत की अपनी निजी 8 बीघा जमीन दान में देने के कागज सौंपे थे इस बात से खुश होकर पुरकाजी के सभासदों और हिंदू और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने जहीर फारुकी के घर पहुंच कर उनके गले में शोल और मालाऐं डालकर और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया सभी सभासदों और जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि जहीर फारूकी ने पुरकाजी पर लगे 70 साल के कलंक को आज धो दिया है अब हमारे कस्बे में भी इंटर कॉलेज बनेगा हमारे बच्चे यहीं पढ़ा करेंगे पुरकाजी के लिए स जाहिर फारूकी का ये महादान सदियों तक याद किया जाएगा जाहिर फारूकी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने कस्बे और सर्व समाज के लिए अच्छे से अच्छा काम करने के लिए ही राजनीति में आया हूं आप जनता के सहयोग से मुझे अभी बहुत काम अपने कस्बे ओर देहात के लिए करने हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा पुरकाजी के अंदर आजादी के बाद से लेकर आज तक भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज नहीं है दशकों से पुरकाजी की जनता के इन जख्मों पर यहां के बड़े-बड़े नेता चुनाव में इंटर कॉलेज के लिए जमीन देने और कोलिज बनाने का वादा करते थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब नेता भूल जाते थे पुरकाजी कस्बे से विधायक, सांसद, गृह राज्य मंत्री तक रह चुके हैं तथा देश की आजादी के बाद से लेकर 2017 तक एक ही परिवार का पुरकाजी की राजनीति में दबदबा रहा बल्कि आजादी के बाद से यही परिवार 2017 तक चेयरमैन भी रहा है सिर्फ एक योजना कोई और अन्य व्यक्ति पुरकाजी का चेयरमैन बन पाया है लेकिन एक पढ़े लिखे युवा जहीर फारुकी ने आम जनता के कार्यों के लिए सड़कों पर उतरकर इतना संघर्ष किया कि अब पिछली दो योजनाओं से लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पुरकाजी की जनता उसे चेयरमैन चुनती है अपने कार्यकाल में एक से एक विकास कार्य किए है

अब जाहिर फारूकी ने पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनाने की मांग को लेकर अपने पास से सरकार को करोड़ों रुपए कीमत की आठ बीघा भूमि दे दी है जहीर फारूकी की इस घोषणा से पुरकाजी के अंदर आम जनता के अंदर खुशी की लहर दौड़ चुकी है पूरे कस्बे एवं देहात में हर जगह फारूकी की तारीफ हो रही है उसी कड़ी में पुरकाजी के सभासद गण और हिंदू मुस्लिम दोनों समाज के जिम्मेदार लोग जाहिर फारूकी के आवास पर पहुंचे और उनके गले में फूल मालाऐं , शॉल डालकर तथा उन्हें बुके देकर उनका सम्मान किया इस मौके पर वार्ड 12 से सभासद आजाद फरीदी ने कहा कि मेरी चार बेटियां थी मैं ही जानता हूं मैं कितना मशक्कत करके उन्हें पढ़ाया है पुरकाजी के अंदर कई कई सो बीघे के बड़े जमींदार भी हैं जो की बड़े-बड़े पदों पर रह चुके हैं करोड़पति अरबपति व्यापारी नेता भी है लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी के इंटर कॉलेज बनवाने के लिए या पुरकाजी के छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए कोई 100 गज जमीन तक नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

नदीम कुरैशी ने कहा कि पुरकाजी को जाहिर फारूकी के रूप में एक सच्चा और काबिल रहबर मिल चुका है जिसने पुरकाजी की अवाम का दिल जीत लिया है मोहम्मद अहसान ने कहा कि 70 साल से पुरकाजी की जनता बेहाल थी लेकिन जहीर फारूकी के कार्यकाल के 7 सालों में पुरकाजी की जनता खुशहाल हो चुकी है दीपक माहेश्वरी ने कहा कि करोड़ों रुपए की भूमि शिक्षा के लिए दान करना सबसे बड़ा दान है पुरकाजी क्षेत्र जाहिर फारूकी का एहसानमंद रहेगा विकसित कुमार तथा सावन मेंबर ने कहा कि आज तक सभी नेता सिर्फ झूठे आश्वासन देते थे लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी की आवाम की भलाई के लिए नहीं सोचा था जाहिर फारूकी ने जो कहा वह करके दिखा दिया इसीलिए यहां की जनता जाहिर फारूकी की दीवानी है गौरतलब हो कि जहीर फारूकी अपनी कार्यशैली और नए नए विकास कार्यों से ना केवल पुरकाजी बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रखते हैं बिना किसी राजनीतिक पार्टी के अपने दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस मौके पर विकसित कुमार मेंबर सावन मेंबर रियासत निसार मेंबर शमशेर फरीदी मेंबर शाह आलम गॉड इस्तखार उर्फ लाला मेंबर आरिफ खान मोहम्मद साजिद नदीम अहमद हाफिज जुल्फिकार आजाद फरीदी आलम कुरेशी आदिल फरीदी शाहनवाज फरीदी दीपक माहेश्वरी डॉक्टर महावीर प्रसाद आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गंगा सफाई से लोगों को जोड़ने शुकतीर्थ पहुंचे चंदन चौहान ने किया श्रमदानजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »