MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही नई दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. के जेसीबी चालक से हुए हादसे में मारे गये मजदूर के प्रकरण में परिजनों द्वारा कंपनी और पालिका के खिलाफ दायर शिकायत पर श्रम विभाग के द्वारा मंगलवार को पालिका और कंपनी के अधिकारियों को तलब करते हुए आरोपों को लेकर साक्ष्य दर्ज किये गये। श्रम विभाग ने अब मृतक के परिजनों को भी सुनवाई के लिए तलब किया है। परिजनों ने कंपनी और पालिका से मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि फरवरी 2024 से एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. ने नगरीय क्षेत्र के 55 वार्डों में काम करना प्रारम्भ किया है। 28 अपै्रल को कंपनी के चरथावल रोड पर बनाये गये कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़ा बीनने के दौरान जेसीबी चालक द्वारा एक मजदूर महराज को कुचल दिया गया था। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर जेसीबी चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही परिजनों ने कंपनी और पालिका के खिलाफ भी श्रम विभाग में शिकायत दायर करते हुए मृतक को मजदूर बताकर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैत

मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह के समक्ष पालिका और कंपनी के लोग उपस्थित हुए तथा अपना पक्ष रखा। पालिका की ओर से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक शोभित संगल और कंपनी की ओर से विपुल राठी ने साक्ष्य देते हुए मृतक से पालिका या कंपनी का कोई लेना देना नहीं बताया है। नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि मृतक प्राइवेट तौर पर कूड़ा चुनने वाला मजदूर था, उसका पालिका से कोई भी संबध नहीं है। श्रम विभाग का नोटिस मिलने के बाद हमने कंपनी से उसके कर्मचारियों की सूची तलब की, जो पेश कर दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि शहरी क्षेत्र में उनके 314 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें महराज नामक कोई भी कर्मचारी नहीं है। एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक और जोन इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि पालिका ने उनसे जानकारी मांगी थी। वो दे दी गई है। मजदूर की मौत से कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। श्रम विभाग से कंपनी को कोई नोटिस नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'

सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से मारे गये मजदूर महराज के परिजनों ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी और पालिका से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी को लेकर मामले की सुनवाई के लिए कंपनी और पालिका अफसरों को नोटिस दिया था। आज दोनों पक्षों ने उपस्थित होकर मृतक को उनका मजदूर होने से इंकार करते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराये हैं। आगामी दिनों में मृतक पक्ष के लोगों और शिकायतकर्ता को भी बुलाया है, उनकी सुनवाई के बाद ही निर्णय लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ ड्यूटी से गायब तीन कर्मियों का मीनाक्षी स्वरूप ने रोका वेतन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »