MUZAFFARNAGAR-अस्पताल पर कूड़ा डाला तो पालिका काटेगी चालान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम में न जाने कौन पलीता लगाने को बैठा है। दो तीन दिन की मेहनत और निगरानी के बाद जिला अस्पताल रुड़की रोड के बाहर से कूड़ा डलावघर साफ कराया गया, लेकिन जरा सी निगाह हटते ही वहां कूड़ा और गन्दगी भर दिया गया। ईओ ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई तो सोमवार सुबह ही पूरी टीम डलाव घर पहुंची और उसका सूरत ही बदलकर रख दी गई। इस मामले में रात्रि में ही कर्मचारियों को डलावघर पर निगरानी के लिए लगा दिया गया। सवेरे कूड़ा उठाया और फिर गन्दगी से लबरेज रहने वाली डलाव घरों की दीवारों को प्रेरक संदेशों और सुन्दर तस्वीरों से रंगने की मुहिम को शुरू कर दिया गया। यहां निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी भी पालिका प्रशासन कर रहा है। यह कामयाब हुआ तो शहर के सभी मुख्य मार्गों से डलाव घरों को हटवाया जायेगा।

पालिका में चार्ज संभालने के बाद से ही ईओ प्रज्ञा सिंह शहर की स्वच्छता को लेकर संवेदनशील हैं। शहर में मुख्य मार्गों पर ही बड़े और खुले कूड़ा डलावघरों से गन्दगी सड़कों तक देखकर उन्होंने शहर को इससे निजात दिलाने का मन बनाया और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर एक नया प्लान तैयार किया गया, इसमें शहर के सभी मुख्य मार्गों वाले कूड़ा डलावघरों को बंद कराये जाने की तैयारी की जा रही है। इसमें जिला अस्पताल के बाहर स्थित कूड़ा डलाव घर को सबसे पहले खत्म कराया गया है। ईओ प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में यहां पर तीन चार दिनों से साफ सफाई, निगरानी और तोड़फोड़ का काम चल रहा था, अब इसका सौन्दर्यकरण शुरू कराया गया है।

24 घंटे यहां पर पालिका के सफाई कर्मियों को शिफ्टवार ड्यूटी में निगरानी के लिए लगाया गया था, लेकिन इसमें जरा सी चूक हुई तो शनिवार की रात यहां पर कूड़ा और गन्दगी भर दी गई। रविवार की सुबह लोग निकले तो इस डलाव घर में फिर से कूड़ा देखकर उन्होंने भी कचरा डालना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिले पर ईओ प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार को निगरानी सख्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जताई। ईओ ने बताया कि जिला अस्पताल का डलाव घर हम बंद करा रहे हैं, वहां पर कूड़ा डालने की जानकारी मिली थी, रात्रि में ही कर्मचारियों को लगा दिया गया था। वहां से कूड़ा हटवाया गया है और सौन्दर्यकरण का काम शुरू करा रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल ने बताया कि ईओ के निर्देश पर सोमवार सुबह टीम को भेजकर डलाव घर से कूड़ा हटवा दिया गया है, वहां सफाई कराकर दीवारों पर पेंटिंग शुरू कराई गई है। इसके साथ ही निगरानी के लिए कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात किया जायेगा, सीसीटीवी कैमरा भी लगाने की तैयारी है। यहां पर कोई भी कूड़ा डालते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मोटा जुर्माना लगाने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-रालोद में वेट एण्ड वॉच, जयंत ने देर रात तक किया होल्ड

अस्पताल के पीछे कूड़ा ही कूड़ा, बदबू से लोग परेशान

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के बाहर रुड़की रोड पर बरसों से कूड़ा डलाव घर को हटवाने की मांग की जा रही थी। यहां से डलाव घर हटा तो यह मांग पूरी हुई, लेकिन यहां का ठिया खत्म कराकर पालिका ने अस्पताल के पीछे लद्दावाला को जाने वाले बाईपास रास्ते को पूरी तरह से कूड़ा डलाव घर में तब्दील कर दिया है, पहले ही वहां पर कूड़ा डाला जा रहा था, अब मुख्य मार्ग के डलाव घर का कूड़ा भी यहीं पर डाला जाने लगा है। इससे यहां बदबू और गन्दगी का आलम बन गया है। इस रास्ते से सटा ही जिला महिला और पुरुष अस्पताल भी है। चिकित्सकों के आवास भी इसी दीवार के पीछे हैं, ऐसे में महिला अस्पताल की सीएमएस डा. आभा का कहना है कि हमने पालिका से दोनों ओर के कूड़ा घर खत्म कराने के लिए कहा था, लेकिन मामला ही दूसरा हो गया। ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि मुख्य मार्ग से डलाव घर हटवाना प्राथमिकता है, इसके लिए विकल्प भी चाहिए था। नाला बंद कराकर रास्ता बना है, वो आवागमन के लिए इतना प्रचलित भी नहीं है। इसके लिए अभी ये व्यव्यस्था की गई है, रोजाना समय से कूड़ा उठवाया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सुलझाया ओम पैराडाइस जल निकासी का मसला

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  आईपीएस अभिषेक

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सुलझाया ओम पैराडाइस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आईपीएस अभिषेक बोले-22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में सुरक्षा पहली प्राथमिकताफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त से शिकायतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »