मंगलौर विधानसभा के चुनाव को मुजफ्फरनगर में मिलेगी छुट्टी

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुजफ्फरनगर जनपद में उन मतदाताओं को छुट्टी मिलेगी, जो वहां के मतदाता हैं और यहां पर नौकरी कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यकम के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के 33-मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 हेतु मतदान दिनांक-10 जुलाई, 2024 को होना है। इस सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड राज्य में होने वाले 33-मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु होने वाले मतदान 10 जुलाई, 2024 को उत्तराखण्ड राज्य के ऐसे मतदाता जो इस जनपद में कार्यरत हों, उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख के अन्तर्गत सवैतनिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अर्ह मतदाता जो इस जनपद में कार्यरत हैं, से उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि वो 10 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी गोली

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »