नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोध

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने पहलगाम आतंक हमले के विरोध में केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाये जा रहे कदम को लेकर बातचीत की। उन्होंने इस आतंकी हमले के प्रति आक्रोश प्रकट किया और इसके इंसानियत के खिलाफ हमला बताते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक मजबूत और गंभीर कार्यवाही करने के लिए आवाज भी उठाई, लेकिन सरकार के द्वारा सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के फैसले का विरोध करते हुए इसे साफतौर पर गलत बताते हुए कहा कि किसान हित में पानी चलता रहना चाहिए, इसको रोका न जाये।

भारतीय किसान यूनियन ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सख्ती और सिंधु जल संधि को निलंबित रखने के निर्णय को लेकर देशभर में राजनीति हो रही है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष खड़ा नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत का भी एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान नरेश टिकैत सिंधु जल संधि को ब्रेक करने के सरकार के फैसले को गलत बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में खरीदी जा रही एलईडी लाइटों का नमूना फेल

मीडिया को दिए अपने बयान में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमारी बातों को लेकर विरोध और समर्थन दोनों ही लोग करते हैं, हम ऐसे मुद्दों पर कम ही बोलते हैं, लेकिन एक किसान होने के नाते हम चलते पानी को रोकने के लिए लगी इस पाबंदी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पानी चलते रहना चाहिए, पानी को नहीं रोकना चाहिए। पानी के बिना तो सभी कुछ बेकार हो जायेगा। पानी को लेकर पहले से ही जो समझौता हुआ है, वो जारी रखा जाना चाहिए। सरकार का यह निर्णय हम सही नहीं मानते, क्योंकि इससे भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर खेती करने वाला भारतीय किसान भी बुरी तरह से प्रभावित होगा। किसान कहीं का भी हो, पूरे भारत के किसानों के हितों को देखकर ही सरकार को कदम उठाने चाहिए। चौ. नरेश टिकैत इससे पहले खुलकर पहलगाम आतंकी हमले का मुखर विरोध कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर आतंकवाद के खिलाफ हर लड़ाई में सरकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था, लेकिन अब सिंधु जल संधि को लेकर सरकार के निर्णय का वो विरोध करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा

बयान से पलटे टिकैत, कहा-सरकार करे सख्त कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधु जल संधि को लेकर दिए अपने बयान से पलटते हुए कहा कि सहारनपुर में पानी बंद करने को लेकर जो कुछ उन्होंने कहा, उसको तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। टिकैत ने कहा कि यदि इस बयान से किसी को दिक्कत है तो हम खेद प्रकट करते हैं और सरकार से अपील करते हैं कि सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अब तक तो कार्यवाही हो जानी चाहिए थी। हम हर तरह से भारत सरकार के साथ हैं, सुरक्षा व्यवस्था में कहीं ना कहीं चूक तो हुई है, हमारे पास टैंक है, तोप है, हर चीज है, करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  स्टील फैक्टन्न्ी के कर्मचारियों से लाखों की लूट

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »