जिले में अब पुलिस कर्मियों का तनाव दूर करेंगे खेल

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिसिंग को गुड बनाने के लिए लगातार प्रयासों में जुटे एसएसपी संजय वर्मा ने अब पुलिस कर्मियों के बीच पनपते तनाव को खेल के सहारे दूर करने की नई पहल की है, इसके लिए पुलिस कर्मियों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दोपहिया वाहनों के सहारे पेट्रोलिंग को बढ़ाते हुए छोटी छोटी गलियों के अपराधियों की निगरानी पर भी जोर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के मन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से डायल 112 व मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संचालित दोपहिया चीता मोबाईल वाहनों का 25 मई की रात शिव चौक पर रेस्पान्स टाइम चैक किया गया था। इस दौरान अधिकतर चीता वाहन 05 मिनट के अन्दर मौजूद मिले थे। यहां पर एसएसपी ने इन वाहनों पर लाइट, सायरन आदि को चेक किया था। इस दौरान कुछ वाहनों में खामियां पाई गई और दो-तीन टीम रेस्पांस टाइम हासिल नहीं कर पाई थी। इसके लिए एसएसपी ने टीमों को ब्रीफ करते हुए सतर्क, सजग और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया था। इसके लिए एसएसपी ने जिला पंचायत सभागार में मीटिंग भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त बनाने के साथ ही ड्यूटी के प्रति जागरुक और जिम्मेदार बनाने की पहल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, पांच मामलों का हाथों-हाथ निपटारा

हमने प्रत्येक माह सराहनीय कार्य करने वाले 03 आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है, ताकि फोर्स को प्रोत्साहित किया जा सके। चयनित पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पुलिस लाइन में फोटो भी लगाया जाएगा, जिससे वे और भी मनोयोग से अपराध नियंत्रण हेतु कार्य करें। उन्होंने बताया कि डायल-112 और थानों की चीता मोबाइल पुलिस टीम दो पहिया वाहनों के सहारे संकरी और छोटी गलियों तक भी अपनी पहंुच बना सकती हैं, इसके लिए ही उनको छोटी गलियों के अपराधियों पर निगरानी करने के लिए प्रेरित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि साथ ही जनपद में कार्यरत पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए उनको खेल गतिविधियों में शामिल करने की पहल हम कर रहे हैं। इसमें समय-समय पर खेल-कूद का आयोजन किया जा रहा है तथा स्पोर्टस इवेन्ट कराए जाते रहेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के अवकाश सम्बंधी प्रकरणों के निस्तारण की व्यवस्था को सुलभ बनाने के साथ ही उनके वेलफेयर के सम्बन्ध में मीटिंग में कुछ प्रमुख निर्णय भी लिए गये, हमारा प्रयास है कि फोर्स को समस्या का समाधान का अवसर देकर उनको तनावमुक्त बनाया जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसूजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »