MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी ई रिक्शाओं के शहर के साथ ही जनपद भर में अवैध संचलन के साथ साथ बाइक की जुगाड़ वाले रेहडे और ठेलों पर भी अब प्रतिबंध लगाने के लिए बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी है। इसके लिए यातायात विभाग की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए अवैध ई रिक्शाओं को सड़कों पर उतारने पर सीज की कार्यवाही करने और बाइक वाले रेहडे व ठेलों को पकड़कर उनको तत्काल ही खुर्द-बुर्द करने किया जायेगा।

बता दें कि ई रिक्शाओं का अवैध संचलन शहर में जाम का मुख्य कारण माना जाता रहा है, इसके लिए समय समय पर अनेक बाद मुद्दा भी उठाया गया और चैकिंग अभियान भी चलाये गये, लेकिन बावजूद इस कार्यवाही के अवैध संचलन नहीं रोका जा सका है। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी यातायात पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर ई रिक्शाओं के संचलन के लिए लगाये गये प्रतिबंध के दौरान चैकिंग अभियान में अवैध ई रिक्शाओं को पकड़कर कार्यवाही की गई थी। इसी को देखते हुए अब जनपद भर में ई रिक्शाओं का अवैध संचलन रोकने और बाइक वाले रेहडे तथा ठेलों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने नई एडवाइजरी कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बच्ची के हाथों में राम मंदिर की पेंटिंग देख उत्साहित हुए सीएम योगी, और फिर...

उन्होंने बताया कि सुड ़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में यातायात को सुगम बनाने के लिए ई रिक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्मित किये गये रेहडे व ठेलों के संचलन के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इसके बाद विभाग इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में बड़ा चैकिंग अभियान भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान यह देखने में आया है कि अधिकांश ई रिक्शाओं के लाइसेंस, फिटनेस, आरसी, इंश्योरेंस और हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट पूर्ण नहीं है। ऐसी ई रिक्शा अवैध हैं और इनका प्रयोग वर्जित किया गया है। ऐसे में बिना सम्पूर्ण कागजात के ई रिक्शा सड़क पर लाने पर रोक लगाइ है, इनको रोकने के लिए चैकिंग में चालान और सीज करने की कार्यवाही हो रही है। अनाधिकृत ई रिक्शा पकड़ी जाती हैं तो उनको तत्काल ही सीज करने के बाद खुर्द-बुर्द करा दिया जायेगा, ताकि वो दोबारा से सड़क पर न चलाई जा सकें। इसके साथ ही चैकिंग में यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि ई रिक्शा जिस औचित्य के लिए बनाई गई, उसका उसी के अनुरूप प्रयोग हो रहा है या नहीं। सवारी वाली ई रिक्शाओं में सामान ढोने की अनुमति नहीं होगी, पकड़े जाने पर चालान किया जायेगा। किसी भी हाईवे पर ई रिक्शा नहीं चलाई जायेगी, यह प्रतिबंधित है। एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने बताया कि जनपद में मोटरसाइकिल इत्यादि को जोड़कर बनाये गये जुगाड़ वाहन जैसे रेहडे और ठेले पूर्णतया प्रतिबंधित किये गये हैं। इनके खिलाफ चैकिंग अभियान चलेगा और पकड़े जाने पर ऐसे जुगाड़ वाहनों को तत्काल ही सीज कर खुर्द-बुर्द किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »