BAPPA BIRTHDAY-शनिवार को भक्तों का कल्याण करने नगर भ्रमण पर आ रहे गणपति

मुजफ्फरनगर। भगवान गणपति बप्पा शनिवार के दिन अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए आ रहे हैं। गणपति धाम मंदिर परिवार की ओर से गणपति बप्पा की शोभायात्रा की भव्य तैयारियां की हैं। शनिवार से शुरू होने वाला उत्सव 15 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। भगवान गणेश जी का जन्म महोत्सव के अवसर पर गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर कमेटी के अशोक गर्ग ने मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री गणपति जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया कि अग्रपूज्य, पार्वती नन्दन व सि(िविनायक भगवान श्री गणपति का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 07 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार, भरतिया कालोनी द्वारा श्री मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री गणपति जी का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार, 56 भोग व भगवान गणपति जी का रजत पालना इस उत्सव के विशेष आकर्षण होंगे। मन्दिर को मनमोहक लाईट, फूलों से सजाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में मिथलेश पाल की शानदार जीत

बताया कि 7 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल गुड मंडी होते हुए राजबाहा रोड़ से मुनीम कालोनी होते हुए, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड़ होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल से मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड, नावल्टी चौक शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर मुख्य मार्ग से वापस पचैण्डा रोड़, द्वारिकापुरी, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से नई मण्डी बिजलीघर होते हुए, बड़े डाकखाने के सामने से वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हरने के लिए स्वयं चलकर आयेगें और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानों को मंगलमय करेंगे। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डों द्वारा सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के विशेष आकर्षण में खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झाँकियां, 5 बैण्ड, ढोल ताशे, 2 रथ, 2 आतिशबाजी, 2 डीजे, 2 टैम्पू यात्रा में रहेंगे। गंगा अवतरण, देशभक्ति की झांकियों का आकर्षण भी भक्तों को मोहपाश में बांधने वाला होगा। भारत के प्रसि( बैण्ड भी वातावरण को भक्तिमय बनाने का काम किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीट

अशोक गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव की कड़ी में 08 सितम्बर सायं 7 बजे बधाई उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 10 सितम्बर सायं 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। 11 सितम्बर राधाअष्टमी सायं 7 बजे उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 8 बजे व सायं 7 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव 15 सितम्बर को खतौली में गंगनहर में भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन के बाद विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर के अध्यक्ष भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग व गणपतिधाम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सातवीं बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS: आंजनेय कुमार सिंह की खास कहानी

शोभायात्रा के दौरान पीएम मोदी के स्वच्छ भारत का रखेंगे ध्यान

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर समिति के अशोक गर्ग ने कहा कि महाराष्ट्र प्रान्त व सम्पूर्ण भारतवर्ष में सभी धर्मों के लोग प्रथम पूज्य भगवान गणपति की स्थापना करते हैं और इस उत्सव को सघ्द्भावना के साथ मनाते हैं तथा अपने सभी कार्यों को निर्विघ्न पूरे करते है। उन्होंने भगवान गणपति जन्मोत्सव के इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर सभी लोगों का आह्नान करते हुए कहा कि हम सभी मिलजुलकर विघ्नविनाशक भगवान गणपति के जन्मोत्सव को मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करते हुए मन्दिर समिति परिवार के साथ मिलकर शोभायात्रा के दिन स्वच्छता का ध्यान रखें और नगरपालिका परिषद् से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया गया है ताकि स्वच्छता का संदेश सार्थक हो सके।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामलाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »