अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी युवक को अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ गिरफ्तार करते हुए उसको जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक वारंटी को भी दबोचकर कोर्ट में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एक युवक सरविन्द्र उर्फ काला पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कुटबा को कुल 32 अदद पव्वा देशी शराब तोहफा मार्का नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया, सरविन्द्र को जेल भेज दिया गया। शाहपुर थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार, उप निरीक्षक अंडर ट्रैनिंग सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

दूसरी ओर शाहपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से गैर जमानती वारंट जारी होने पर आरोपी इदरीश पुत्र शौकत निवासी कसेरवा थाना शाहपुर को घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत साल 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वो न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर-2 में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किये गये थे, जिनको तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षण्क रविन्द्र सिंह, एसआई यूटी सन्दीप कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी में रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, भू-माफियाओं पर बड़ा वार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »