पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की गहरी साजिश का खुलासा करते हुए पाकिस्तान में हुए एक कत्लेआम की वीडियो को वायरल कर तनाव पैदा करने वाले प्रकरण में शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल की गई इस पाकिस्तानी वीडियो को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से जोड़कर अफवाह फैला रहे थे, जिसमें महिलाओं और बच्चों की रक्तरंजित लाशें दिखाई गई थीं। इस वीडियो के साथ एक भड़काऊ ऑडियो क्लिप भी प्रसारित की जा रही थी, जिसमें बजरंग दल पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा करने के झूठे आरोप लगाए गए थे। इस प्रकरण में अब तक पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

एसएसपी संजय वर्मा ने इस सम्बंध में शुक्रवार को मीडिया से जानकारी साझा की। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ककरौली पुलिस की सतत सोशल मीडिया निगरानी के दौरान यह मामला सामने आया। थाना ककरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि “ककरौली युवा एकता व्हाट्सएप ग्रुप” सहित कई ग्रुपों में भ्रामक और भड़काऊ वीडियो-ऑडियो सामग्री साझा की जा रही है, जिसमें देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की अपील की गई थी। इस साजिश से जुड़े मामले का खुलासा डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी संजय वर्मा ने 21 जुलाई को किया था। इस दिन ककरौली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं 23 जुलाई को भी चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने भी उस वीडियो को सोशल मीडिया व्हाटसएप गु्रपों पर आगे शेयर करते हुए भ्रम फैलाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौत

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इसी प्रकरण में थाना ककरौली पुलिस ने शुक्रवार 25 जुलाई को तीन और आरोपियों नवाब राणा पुत्र नफीस, निवासी चतेला, थाना तितावी, अयूब पुत्र यासीन निवासी पथौली, थाना सरूरपुर, मेरठ और सलीम पुत्र अल्लाहबंदा निवासी छपरौली चुंगी, किदवई नगर, बड़ौत को गिरफ्तार किया गया। इनसे तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गये है। थानाध्यक्ष ककरौली जोगेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में इनको अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपी नवाब राणा को नावला कट, अयूब को मेरठ की ईदगाह कॉलोनी से, जबकि सलीम को मुजफ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड से दबोचा गया। ये सभी आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप “भाई-चारा ग्रुप”, “वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप”, “लाइफ ब्यूटीफुल” और “मलिक ग्रुप” में यह भ्रामक वीडियो फैला रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। साथ ही वीडियो प्रसारित करने में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटो

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »