रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट कराया

मुजफ्फरनगर। आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा एक बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दिलशाद मिल्क पनीर निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया, जहां संदिग्ध गुणवत्ता के पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिक

अर्चना धीरान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम को रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल के खाली कंटेनर मिले, जिसके बाद पूछताछ में पनीर निर्माता दिलशाद ने स्वीकार किया कि पनीर निर्माण में पॉमोलिन ऑयल का उपयोग किया जा रहा है। यह उपयोग खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ है क्योंकि पॉमोलिन ऑयल का पनीर उत्पादन में इस्तेमाल निषि( है। इस कारण, विभाग ने संदिग्ध पनीर का एक विधिक नमूना संग्रहित किया और बाकी लगभग 200 किलोग्राम पनीर, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 52,000 रुपये था, को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, आनंदपुरी क्षेत्र में स्थित त्यागी एक्सपेलर से सरसों के तेल का भी एक विधिक नमूना लिया गया है। यह नमूना जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार और मनोज कुमार भी शामिल थे। इस दौरान विभागीय स्तर पर आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य उत्पाद की सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि उनके स्वास्थ्य को कोई खतरा न हो। विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश में खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

Also Read This

यूपी में रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, भू-माफियाओं पर बड़ा वार

उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित बनाने के लिए रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार का मानना है कि इससे जमीन से जुड़े विवाद, फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी रोक लगेगी तथा भू-माफियाओं के अवैध कारोबार पर भी बड़ा प्रहार होगा। अक्सर देखा जाता है कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को पता चलता है कि जमीन विवादित है या उस पर किसी अन्य व्यक्ति का दावा है। कई मामलों में दस्तावेजों में गड़बड़ी या फर्जी कागजात के आधार पर भी जमीन का सौदा कर दिया जाता है। नई

Read More »

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण देश में गैस संकट के बीच सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब होटल-रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल उपभोक्ताओं को कुल मांग का 20 प्रतिशत तक गैस सिलेंडर सप्लाई देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के इस फैसले से उन होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी के कारण कारोबार चलाने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।  देशभर में गैस की किल्लत की मुख्य वजह ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को माना जा रहा है। इस संघर्ष के कारण तेल और गैस की

Read More »

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसूतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप निबंधक

Read More »