जलभराव से आक्रोशित लोगों ने रोकी शोभायात्रा, सड़क जाम

मुजफ्फरनगर। शहर में देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान रामलीला टिल्ला से निकलने वाली महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती के कार्यक्रम को भी लोगों ने रोक दिया और शोभायात्रा के मार्ग में सड़क पर आकर जाम लगा दिया। सैंकड़ों महिला और पुरुषों ने जलभराव के कारण हो रही परेशानी, घरों और दुकानों में भरे गन्दे पानी और इस कारण हुए नुकसान को लेकर रोष जताया तथा जीवन को दयनीय बनाने के आरोप भी लगाये। जाम की सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय सभासदों को भी लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

बता दें कि बुधवार की शाम और देर रात तक हुई भयंकर बरसात ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। ऐसे में पूरे शहर में जलभराव से लोग परेशान नजर आये। कई क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों में जा भरने से पूरी रात लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में शहर के रामलीला टिल्ला व हनुमान पुरी क्षेत्र में लोगों भारी आक्रोश नजर आया। सुबह ही ये लोग जलभराव के कारण बनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आये। रामलीला टिल्ला रोड पर लोगों ने बीच सड़क ही तख्त और अन्य सामाज बिछाकर वहां पर यातायात बंद करा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस बीच इनके बीच पहुंचे क्षेत्रीय सभासद अर्जुन प्रजापति ने लोगों को बताया कि आज महाराजा दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जाम खोल दें लेकिन लोगों ने शोभायात्रा निकालने की बात भी जाम नहीं खोला और सभासद से भी लोगों की कहासुनी हुई, शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने भी आकर मामला संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस का भी विरोध किया।

इसी बीच दक्ष प्रजापति शोभायात्रा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और मीरापुर विधानसभा से विधायक मिथलेश पाल भी वहां पहुंची तो लोगों ने दोनों का घेराव कर दिया और कार्यक्रम स्थल तक भी नहीं जाने दिया। मंत्री अनिल कुमार को लोगों ने अपनी समस्या बताई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया और यह क्षेत्र उनकी विधानसभा पुरकाजी का नहीं, बल्कि मंत्री कपिल देव की विधानसभा का हिस्सा है। वहीं विधायक मिथलेश पाल ने मीडिया कर्मियों से बताया कि वो आज यहां पर दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा समारोह में अतिथि के रूप में आई थीं, लेकिन यहां पर महिला और पुरुषों के द्वारा जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन की जानकारी मिली। लोगों ने उनको यहीं पर रोक लिया और महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया। घरों में ले जाकर दिखाया कि बारिश के बाद कितना पानी अभी तक भी उनके घरों में भरा हुआ है, दुकानों में पानी है। सामान भी खराब हो रहा है। लोगों की यह समस्या वास्तविक है, समाधान के लिए हमने नगरपालिका अध्यक्ष से भी बात की है। प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। लोगों को शांत कराने का काम किया है। समाधान कराया जायेगा। इसके बाद भी लोग अपने प्रदर्शन पर अड़े रहे। महिलाओं ने मिथलेश पाल को अपने साथ घरों में ले जाकर भरा पानी भी दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताईफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  102nd BIRTH ANNIVERSARY-समाज सेवा और दान-पुण्य मुझे बाबूजी ने विरासत में दियाः सतीश गोयलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएमलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »