MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर चल रहे अंादोलन की कड़ी में जनपद में अधिवक्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी कामबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान कचहरी और तहसील में कामकाज नहीं हेाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी जिला एवं सिविल बार संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पुरजोर मांग की गई।

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली घटना है, जब किसी न्यायालय परिसर में पुलिस पहुंची और पुलिस कर्मियों ने कोर्ट रूम के बाहर ही अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में अवमानना का मामला सिर्फ अधिवक्ताओं पर ही लागू नहीं होता। जिला जज पर भी अवमानना का केस किया जाए और इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कोर्ट परिसर में पहुंची पुलिस को किसने बुलाया था। यदि पुलिस बिना लिखित आदेश के पहुंची तो गाजियाबाद के पुलिस विभाग के आला अफसरों पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि इस संघर्ष में समस्त अधिवक्ता साथ हैं और एकजुट हैं, जब तक गाजियाबाद के प्रकरण में वकीलों को न्याय नहीं मिल जाता, हम संघर्ष को जारी रखेंगे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की मांग भी उठाई। बता दें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज और वकीलों के बीच केस की सुनवाई के दौरान झड़प हुई थी। इस दौरान वहां पर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस कर्मियों ने बल का प्रयोग किया था। इस घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया और वेस्ट यूपी के सभी जनपदों के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी हड़ताल पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल

आज दूसरे दिन के प्रदर्शन के दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह मलिक, जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद्र मलिक, सिविल बार महासचिव अशोक कुशवाहा, अशोक चौहान, अनिल जिंदल, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, डा. मीरा सक्सेना, ओमकार तोमर, प्रवीण कुमार खोखर, सौरभ पंवार, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं तहसील सदर में भी अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल होने के कारण वहां कामकाज ठप रहा। दो दिनों से सम्पत्ति रजिस्ट्री नहीं होने से लोग परेशान नजर आये। काफी संख्या में लोग तहसील में पहुंचे और हड़ताल की जानकारी होने पर वापस लौटना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें:  आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद 22 फैक्ट्रियों को नोटिस

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंगल बाजार में गरीब महिलाओं पर चला

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद 22 फैक्ट्रियों को नोटिसलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »