बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। बुढ़ाना पुलिस ने बंद पड़े एक ईंट भट्टे पर चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए तैयारी कर रहे बदमाशों के गिरोह पर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से गोलियां चली। इसमें पुलिस की एक गोली एक शातिर बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश के साथ ही पुलिस ने जंगल में काम्बिंग के दौरान कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके छह साथी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे और पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से नौ लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया, जिनको विभिन्न स्थानों से चुराया गया था। फर्जी नम्बर प्लेट के साथ ही इनके पास से अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर सहारनपुर ने डीएम को वापस लौटाये बोर्ड बैठक में पारित दो एजेंडे

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुढ़ाना पुलिस के इस गुडवर्क की जानकारी एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने मीडिया कर्मियों से साझा की। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात उप निरीक्षक किशनपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग कई गाड़ियों के साथ बुढ़ाना कोतवाली इलाके के मेरठ-करनाल हाईवे से जौला की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुराने बंद भट्टे के पास खड़े हुए हैं और गाड़ियों की बेचने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम जब इलाके में गस्त कर रही थी, तभी भट्टे के पास बदमाशों से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सरफराज उर्फ सरफु पुत्र जरीफ निवासी खालापार को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। सरफराज वर्तमान में रुड़की रह रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने जंगल से सरफराज के गिरोह के चार अन्य बदमाशों सलीम पुत्र नानू निवासी राणा चौक, खालिद पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला पछाला बुढ़ाना, गुलजार पुत्र सरफराज गढ़ी सरवट, आमिर पुत्र तैयब निवासी अंजली विहार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के छह सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से नौ गाड़ियों को बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि इन बदमाशों के द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह चलाया जा रहा है। इनसे हुई पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर उन्हें अन्य राज्यों में बेचता था। पुलिस को इनके पास से दर्जनों फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं, जो गाड़ियों की पहचान छुपाने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं।

इसे भी पढ़ें:  कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन ने किये 31 निर्माण कार्यों के

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर सहारनपुर ने डीएम को वापस लौटाये बोर्ड बैठक में पारित दो एजेंडेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला में हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »