पुलिस ने उठाया लट्ठ, जूते-चप्पल छोड़ भागे भाकियू तोमर के सिपाही

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में पुलिस पर भ्रष्टाचार और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाकर घेराव के बाद धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों की थानेदार से बहस क्या हुई कि मामला ही पलट गया। थानेदार के इशारे पर पुलिस ने हाथ में लट्ठ संभाला तो कुछ ही पलों में दरी बिछाकर धरने का खेल खेलने वाले भाकियू तोमर के सिपाही अपने जूते-चप्पल, दरी और किसान वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी सहित दस कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्यवाही की है। इसके साथ ही वाहनों को सीज करने का भी दावा किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम अंकित चौधरी ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पूर्व नई मंडी कोतवाली में 19 जून को घेराव और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके लिए गांव-गांव पदाधिकारी बैठक कर तैयारी कर रहे थे। गुरूवार को सुबह से ही नई मंडी कोतवाली पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी भी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, सलीम मलिक, इरशाद रई, शादाब राणा, गयूर अहमद, विजय लक्ष्मी, रविता चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया था। कोतवाली को वाहनों से भी घेर लिया गया था। धरने को सम्बोधित करते हुए अंकित चौधरी ने पुलिस पर अनेक गंभीर आरोप लगाये। धरने को देखते हुए पहले से ही कोतवाली में भारी पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ तैनात कर दिया गया था।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल भी धरने पर पहुंचे और समस्याओं को लेकर वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन भाकिये तोमर ने आंदोलन चलाने की जिद दिखाई। इसी को लेकर कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भाकियू तोमर के पदाधिकारियों की तीखी बहस हो गई, जिसमें मामला इतना बिगड़ा कि कोतवाल ने अचानक ही धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के आदेश दे दिये। पुलिस कर्मियों ने लट्ठ संभालकर अपना अंदाज दिखाना शुरू किया तो चंद ही पलों में कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और वो दरी-चांदनी, जूते-चप्पल, ट्रैक्टर-ट्राली सभी कुछ छोड़कर भाग निकले। बताया गया कि पुलिस ने धरने का नेतृत्व कर रहे युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी के साथ ही दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उनको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया था। इसके साथ ही कुछ वाहनों को भी सीज किया गया और चालान काटा गया है।

युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी ने बताया कि नई मंडी में किसी भी पीड़ित का समाधान नहीं हो पा रहा है। 12.6.2025 को विक्की पुत्र देवेंद्र जो मंडी में फ्रूट लाने का काम करता है, वह रात को अपनी बाइक से मखियाली से मंडी जा रहा था। रात के समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके 72000 रुपये लूट लिये थे और मारपीट भी की, लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे ही मामलों को लेकर धरना दिया गया था। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पिछले दिनों कूकड़ा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई थी, इसमें एक पक्ष के व्यक्ति के सिर में हमले के दौरान चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही की, इसी प्रकरण में अनैतिक रूप से क्रॉस केस दर्ज करवाने की जिद पर ये लोग अड़े हुए थे और आज धरना दिया गया। पुलिस ने पकड़े गये लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

भाकियू तोमर ने शुक्रवार को बुलाई मीटिंग, पुलिस को देंगे जवाबः निखिल चौधरी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में धरना दे रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने और पदाधिकारियों को हिरासत में लेने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने आक्रोश जताया है। उनके आदेश पर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी लाठीचार्ज के बाद थाने पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गये। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ मंडी रूपाली राय और कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल भी धरने पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया।

निखिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस कार्यवाही पर रोष जताया है और वो शुक्रवार को यहां आ रहे हैं। संगठन कमजोर नहीं है, पुलिस को इस लाठीचार्ज का ऐलानिया जवाब दिया जायेगा। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि कूकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में थाने पर मुकदमा संख्या 294/25 दर्ज हुआ, इसमें क्रॉस केस दर्ज करने का दबाव दिया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान एक ट्रैक्टर कोतवाली परिसर में लाया जा रहा था। एक महिला सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। समझाने का प्रयास किया, नहीं माने तो आवश्यक बल प्रयोग किया गया है। 8 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशानाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »