गांधी कालोनी में छेड़छाड़ करने वालों का पुलिस ने किया इलाज

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कालोनी गांधी कालोनी में शुक्रवार की शाम छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए गोली मारने की धमकी देने वाले तीन में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया और उनका पुलिसिया अंदाज में ऐसा स्वागत किया गया कि वो सिपाहियों के कंधों पर टंगे हुए तौबा करते नजर आये। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को रात्रि में ही लगा दिया गया था।

शुक्रवार को स्कूटी सवार दो छात्राएं गांधी कालोनी में ट़्यूशन पढ़ने आ रही थी। उन्हें ढ़ाटाधारी बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और छात्राओं पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। छात्राओं के मना करने पर युवकों ने गाली गलौज कर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। एक युवक ने साथी से तमंचा देने को कहा। इससे घबराई छात्राएं माफी मांगने लगी। तो युवक धमकी देकर चले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई और कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उधर, जाते समय युवकों की बाइक की एक छात्रा ने वीडियो बना ली। एक छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके भाई व पिता ने आकर नगर पालिका सभासद अमित पटपटिया व अन्य लोगों को बताया। छात्रा के परिजन घूम रहे थे तभी आरोपी युवक भी वहां पहुंच गए। जिन्हें वीडियो के आधार पर पहचान लिया गया। इस पर आरोपी युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेरा तो वह बाइक छोड़ कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर आरोपियों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रात्रि में ही पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया था। पुलिस ने देर रात इस मामले में दो आरोपियों शोभित पुत्र अनिल शर्मा गंगा विहार और उज्जवल पुत्र प्रवेंद्र पाल निवासी आदर्श कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। इंस्पेक्टर मंडी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मंडी थाने में सिपाहियों के द्वारा कंधों पर लादकर इनको लाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खबरों के साथ खूब वायरल हो रहा है। बताया कि तीनों ही आरोपी नई मंडी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उनसे तमंचा बरामद करने का प्रयास कर रही है, जो छात्राओं को डराने के लिए उनके पास था। 

इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी

Read More »