लखनऊ- आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं। डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार योगी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं और उन्हें इसका इनाम भी मिला है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में प्रशांत कुमार का अहम योगदान रहा है. इससे पहले वे मेरठ के एडीजी भी रह चुके हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य
मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल





