शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर के विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आज दो वार्ड में शहर की तीन कालोनियों अम्बा विहार, अवध विहार और अग्रसैन विहार में 57 लाख रुपये की लागत से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद् के पूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर की हर गली और मोहल्ले में साफ-सफाई और बेहतर सड़क सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा सोमवार को सभासद रजिया शाहिद आलम के वार्ड संख्या 43 के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला अम्बा विहार के मुख्य मार्ग के नव निर्माण को जनता को समर्पित किया। यहां पहुंचने पर सभासद पति शाहिद आलम ने पालिकाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने यहां पर मुख्य मार्ग का उद्घाटन किया। करीब 350 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग नगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दो हिस्सों में नाज प्रोविजन स्टोर से सतीश गोयल टिहरी वालों के आवास तक और मुस्तफा मस्जिद वाली गली से भोला जनरल स्टोर तक सीसी सड़क के रूप में निर्मित कराया गया है। इस पर पालिका द्वारा करीब 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। उद्घाटन से पूर्व पालिकाध्यक्ष ने भ्रमण करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा और स्थानीय नागरिकों से भी मिलकर संवाद स्थापित किया।

इसके अलावा वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत करी 29 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। यहां सभासद के साथ स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन कर सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नगर पालिका वार्ड के सभासद पति शाहिद आलम, सभासद ममता बालियान, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सलीम, शौकत अंसारी, पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जोंटी त्यागी, जूनियर इंजीनियर कपिल कुमार एवं लिपिक गोपाल त्यागी सहित समाजसेवी असद फारूकी, कासिम जिला पंचायत सदस्य, परवेज अहमद एडवोकेट, दानिश, रियाज एडवोकेट, आरिफ राणा, डाक्टर जुल्फिकार राव सहित सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इसे भी पढ़ें:  शादीसुदा युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या,10 -15 दिन से पत्नी के साथ रह रहा था ससुराल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  डीएफसी रेलवे लाइन से सिग्नल केबिल

Read More »