मकबूल की ताहरी पर छापा, चिकन बिरयानी आंखों में खटकी…

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में खाद्य कारोबारकर्ताआओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए रुड़की रोड से अचार एवं मुरब्बा व मीनाक्षी चौक से चिकन बिरयानी और मीट के कुल 6 नमूने जांच हेतु संग्रहित करने के बाद उनको टेस्टिंग के लिए लैब में भिजवाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की इस कार्यवाही को लेकर होटल और अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओं में हड़कम्प मचा रहा।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, की सहायक आयुक्त खाद्य-2 अर्चना धीरान के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण करते हुए कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में शहर में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान श्यामलाल अनिल कुमार आचार वाले, रूड़की रोड से खाद्य पदार्थ हींग का आचार, मूली का अचार व मुरब्बा के एक-एक विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत किए गए।

इसके पश्चात मकबूल की ताहरी रेस्टोरेंट, मीनाक्षी चौक, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ, चिकन बिरयानी, भैंस के मीट का कोरमा व चिकन कोरमा के एक-एक विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत किए गए। इस प्रकार कुल 06 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी को प्रेषित किए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम प्रक्रिया की जाएगी। टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, सुनील कुमार व विशाल चौधरी व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार शामिल रहे। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरी नगर पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में एफएसडब्ल्यू जागरूकता, प्रशिक्षण व निगरानी अभियान चलाया गया, जिसमें दो नमूने जांच हेतु संगृहीत किए गए। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में चारों ओर मिले बेनाम अवैध होर्डिंग

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, कर लिया

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »