राकेश टिकैत ने की सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में ऐतिहासिक सूली वाले बाग को शहीद स्थल घोषित किये जाने की मांग की है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आज हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन इस जश्न के बीच यह बेहद अफसोस की बात है कि देश के सच्चे सपूत बनकर जिन दीवानों ने हमारे भारत देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान की, जिनमें शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां जैसे हजारों क्रांतिकारी शामिल हैं, उन्हें आजादी के 78 साल बाद भी शहीद का दर्जा तक नहीं दिया गया है। आज उनकी शहादत की गाथाएं सिर्फ स्कूल की किताबों तक सीमित रह गई। आजादी के बाद से आज तक की सरकारों ने देश के शहीदों को उनकी शहादत का वो सम्मान नहीं दिया है, जिसके वो हकदार थे। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी स्थित सूलीवाला बाग में 1857 की क्रांति में अंग्रेजों द्वारा सैकड़ों क्रांतिकारी महिला एवं पुरुषों को सूली चढ़ाकर शहीद करने का इतिहास भी पीएम मोदी के पत्र में उजागर किया। उन्होंने कहा कि शोभाराम त्यागी नाम के क्रांतिकारी को सूलीवाला बाग पर जमीन में गाड़कर अंग्रेजों ने कुत्तों से फड़वाया था। सामूहिक फांसियां यहां आजादी के दीवानों को दी जाती थी, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि आज तक सरकारों द्वारा इस ऐतिहासिक जगह को संग्रहित न तो किया गया ना ही इस ऐतिहासिक जगह को शहीद स्थल घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

उन्होंने कहा कि 2015 से लेकर अब तक प्रतिवर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जहीर फारूकी के नेतृत्व में हजारों देशभक्तों की तिरंगा यात्रा पुरकाजी रोडवेज बस स्टेंड से सूलीवाला बाग तक निकाली जाती है। 15 अगस्त 2024 को भी सूलीवाला बाग पर हजारों देशभक्तों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी जाति धर्म और सभी पार्टियों के लोग शामिल होते हैं। ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम पुरकाजी के सूलीवाला बाग पर किया जाता है। हजारों देशभक्तों का जनसैलाब सामूहिक राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे लगाता है। साथ-साथ देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और प्रतिवर्ष सरकार के नाम प्रशासन के माध्यम से सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाता है, परंतु देश का दुर्भाग्य है कि आज तक उस ज्ञापन का संज्ञान तक सरकारों ने नही लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को भारतीय किसान यूनियन भारत सरकार और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि देश की जनभावनाओं और शहीदों की शहादत का आदर करते हुए देश की आजादी में जान न्यौछावर करने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां सहित देश के सभी शहीदों को अविलम्ब शहादत का दर्जा दिया जाए और जल्द से जल्द पुरकाजी के सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित किया जाए ताकि देश के नागरिकों में अपने शहीदों और शहीद स्थलों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और भी प्रगाढ़ होने के साथ कायम रह सक। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ज्ञापन का संज्ञान लेकर देश के शहीदों और शहादत स्थलों को उनका सम्मान दिया जाए, यही देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार का व्यापारी नेताओं ने किया अभिनंदन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शनजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »