MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपी को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष रतनपुरी के नेतृत्व में मंगलवार को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही राहुल कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी सद्दीक नगर थाना खतौली द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी थी कि साजिद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी सठेड़ी द्वारा रात्रि में उसके ससुरालीजन के घर से जेवरात चोरी करने की घटना कारित की गयी थी।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी और 12 घंटे के भीतर आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया। सादिक के पास से पुलिस ने सोने और चांदी के जेवरात बरामद किये है, जिनको चुराया गाय था। इनमें सोने का मंगलसूत्र और महिला की अंगूठी तथा चांदी की पाजेब और बिछवे शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार और रमेश चन्द, कांस्टेबल विकास और विपिन शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »