खतौली चेयरमैन शाहनवाज को राहत, संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शाहनवाज लालू को अधिकार सीज के मामले में राहत मिली है। नगर विकास अनुभाग-2 ने अधिकार सीज के मामले में न्यायालय के अगले आदेश या निर्णय आने तक रोक लगा दी है। इससे चेयरमैन के अधिकार बहाल हो गए हैं। दोपहर बाद उन्होंने पालिका कार्यालय पहुंचकर शासन के आदेश पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वो बिना भेदभाव के खतौली नगर के रूके हुए विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे।

मोहल्ला मिट्ठुलाल निवासी शाहनवाज लालू ने रालोद के सिंबल पर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था। 26 मई को शपथ ग्रहण के बाद उनके विरु( कांग्रेस उम्मीदवार रहे जमील अहमद अंसारी, निर्दलीय उम्मीदवार कृष्णपाल सैनी ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा था, कि हाजी शाहनवाज लालू ने मूल जाति छिपाकर धोखाधड़ी से पिछड़े वर्ग में कलाल जाति का प्रमाण-पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। इसको लेकर जिला स्तरीय एवं मंडलायुक्त ने जांच कर चेयरमैन के विरु( कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया था। दिसंबर माह में शासन ने चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे, जबकि पालिका में एसडीएम खतौली को प्रशासक नियुक्त किया गया। सोमवार को नगर विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी एक आदेश प्रसारित हुआ। जिसमें चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू को प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने तथा अगले आदेश या निर्णय आने तक शासन ने अधिकार सीज के मामले में राहत दी है। शासन ने पूर्व में अपने आदेश पर स्थगित रख लिया है। चेयरमैन के विरु( राहत रालोद एवं भाजपा का आपस में गठबंधन होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर गिरी गाज, चेयरपर्सन ने हटाया

खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू ने दोपहर बाद शासन के आदेशों के तहत पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश जिला प्रशासन को प्राप्त होने के बाद उनको चार्ज ग्रहण कराया गया है। इस दौरान पालिका चेयरमैन शाहनवाज ने कहा कि नगरपालिका मे तैनात तमाम कर्मचारियों का एक करोड़ 80 लाख रूपये का भुगतान जल्द से जल्द कराये जाने के साथ ही नगरपालिका क्षेत्र के गणेशपुरी मंे बनी 28 दुकानों में से 8 दुकानें आवंटित की गईं थी। बाकी 20 दुकानों पर अवैध कब्जाधारियों का कब्जा हटवाने का काम पालिका जल्द शुरू करने जा रही है। चेयरमैन शाहनवाज लालू ने शासन के आदेश का दावा करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह हक की जीत है। उनके खिलाफ गुमराह करते हुए झूठे मामलों में माहौल बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर गिरी गाज,

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »