भाजपा के लेटर पैड पर शिकायत कर रही रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, कहा-प्रशासन निष्पक्ष नहीं

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्ष नहीं रहने के आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में सपा प्रत्याशी के ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा फर्जी वोटिंग करा रहे हैं और बूथों पर पीठासीन अधिकारी तथा पुलिस फोर्स वोटरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। रालोद प्रत्याशी होने के बावजूद पूर्व विधायक मिथलेश पाल आयोग, पुलिस और जिलाधिकारी को भाजपा के लेटर पेड पर शिकायत कर रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके पक्ष में अभी तक रालोद नेताओं की ओर से कोई भी शिकायत करने का मामला प्रकाश में नहीं आया है।

मिथलेश पाल ने अपने एक्स अकाउंट पर कई शिकायत निर्वाचन आयोग और स्थानीय पुलिस प्रशासन को की हैं। इनमें रालोद प्रत्याशी मिथलेश ने आरोप लगाया कि मीरापुर सीट पर हो रहे उप चुनाव में पुलिस अधिकारी व पीठासीन अधिकारी का रवैया ठीक नहीं है जो अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, ऐसा इस लोकतंत्र में मान्य नही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मीरापुर विधानसभा उप चुनाव के दौरान गांव सिकंदरपुर बूथ संख्या 34, 36, 47, 20, 95, 195 में पीठासीन अधिकारी व पुलिस बल द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है और उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। रालोद प्रत्याशी मिथलेश ने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के द्वारा ककरला गांव मंे बूथ नम्बर 94, 95, 96 पर हिंदू युवकों को वोट डालने से रोका जा रहा है।

मीरापुर विधानसभा के बूथ संख्या 32 गांव बेलडा के प्राथमिक पाठशाला के कमरा नम्बर 2 में पीठासीन अधिकारी के द्वारा उनके वोटरों को वोट नहीं डालने देने के भी आरोप लगाये हैं। मिथलेश पाल द्वारा एक्स अकाउंट पर की गई पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वो मीरापुर उपचुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था को देखने के लिए भ्रमण कर रही है, इसमें पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था से यही आभास हो रहा है कि यहां पर पुलिस के लचीले पन के कारण शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान नहीं हो पायेगा। उन्होंने भाजपा के लेटर पेड पर रिटर्निंग ऑफीसर के नाम लिखे गये पत्र में कहा है कि उनकी विपक्षी प्रत्याशी सुम्बुल राणा रसूखदार और दबंग प्रत्याशी है।

विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य ग्राम सिकंदरपुर, मीरापुर, वलीपुरा आदि में फर्जी मतदान कराने के लिए सपा प्रत्याशी के ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा के द्वारा बाहरी लोगों को बुलाया गया है और उनके फर्जी आईडी तैयार कराई जा रही है। वो लोग इसके लिए मरने मारने को उतारू हो रहे हैं। खून खराब भी हो सकता है। पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने फर्जी मतदान रोके जाने की मांग की है। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के द्वारा सभी शिकायत भाजपा के ही लेटर पेड से करने को लेकर भी मामला चर्चाओं में बना हुआ है, क्योंकि वो वर्तमान में भाजपा में ही हैं, भाजपा के रास्ते ही उनको रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछे

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  दो भाइयों की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया दिल्ली-पौड़ी हाईवेपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  दो भाइयों की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया दिल्ली-पौड़ी हाईवेबताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से

Read More »