सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद मेरठ के सकौती मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी एक बीएसएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने से भरी ट्राॅली की चपेट में आने के कारण जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। पहले ट्रैक्टर चालक ने बुलेट सवार जवान को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और फिर उसके हेलमेट से ट्राॅली का पहिया उतर गया। इससे हेलमेट भी चकनाचूर हो गया और जवान की वहीं पर मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी शैंकी पुत्र अनूप सिंह बीएसएफ में जवान के रूप में तैनात है। इन दिनों शैंकी अवकाश पर घर आया हुआ है। शुक्रवार को शैंकी मेरठ के दौराला से अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस अपने गांव चित्तौडा लौट रहा था। शैंकी बुलेट पर सवार था। जब वह दौराला में सकौती-जीतपुर-नगली मार्ग पर पहुंचा तो गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर चालक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वो अनियंत्रित होकर बुलेट सहित वहीं पर गिर गया। इसी बीच ट्राॅली का पूरा पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

मेरठ पुलिस के अनुसार चित्तौडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर निवासी शैंकी पुत्र अनूप बीएसएफ में जवान था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। सकौती- जीतपुर-नगली मार्ग पर उसकी बुलेट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गई। बताया कि मृतक जवान ने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन ट्राॅली का पहिया हेमलेट के ऊपर चढ़ गया, जिस कारण ट्राॅली में गन्ना भरा होने के कारण वजन से हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर भी फट गया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। गांव चित्तौडा से परिजन मेरठ पहुंच गये थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली मौके पर छोड़कर भाग गया था। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चालक की तलाश कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »