रोडवेज बसों ने कांग्रेस नेता की बहन की कार को मारी टक्कर

मुजफ्फरनगर। जनपद के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर थाना छपार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता और उद्यमी नवनीत भारद्वाज की बहन के परिवार की कार को आगे और पीछे से रोडवेज बसों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो बस चालकों ने गुंडई पर उतरकर परिजनों से अभद्रता की। लोगों ने आरोप लगाया कि रोडवेज चालक नेशनल हाईवे पर बेपरवाही से बसें दौड़ाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पीड़ित परिवार ने बस चालकों के खिलाफ थाना छपार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »