MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक डाक खाने में पैसा जमा करने वालों को पता भी नहीं और उनके खाते से 18.75 लाख रुपये की रकम को उड़ाकर गबन कर लिया गया। इस गबन को छुपाने के लिए आरोपी ने खाताधारकों को डाक घर से फर्जी पासबुक भी बनाकर दे दी, ताकि उनकी जालसाजी का किसी को पता नहीं चल पाये। आरोपी रिटायर्ड हुआ तो हिसाब किताब में गड़बड़ी जाये जाने के बाद इस गबन को खुलासा होने पर विभाग में हलचल मची। जांच बैठाई गई, चार लोगों के साथ बड़े पैमाने पर गबन की बात सामने आते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी जांच जारी है और गबन की राशि बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद रामजी लाल के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई

डाक विभाग के अधीन थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खेड़ी में उप डाकघर संचालित किया जा रहा है। इस उप डाकघर में गांव के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के द्वारा अपने खाते खुलवाकर धन जमा किया गया है। कुछ लोगों के द्वारा यहां पर एकमुश्त राशि जमा कर एफडी भी बनवाई जाती हैं। इस उप डाक घर में चार खाता धारक ग्रामीणों से बड़े पैमाने पर गबन करने का मामला सामने आया है। पश्चिम उप मंडल डाक विभाग मुजफ्फरनगर के डाक निरीक्षक हरि कृष्ण पुत्र जयपाल सिंह ने एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि उप डाक घर अलीपुर खेड़ी पर वर्ष 2021 से 2023 तक विरेन्द्र सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम टाण्डा जनपद शामली उप डाक पाल के पद पर कार्यरत थे।

इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआर

उनके रिटायर्ड होने के बाद अपै्रल 2024 में उप डाकघर अलीपुर खेड़ी में खातों के हिसाब किताब के दौरान कुछ वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत मिलने लगी थी। इस पर विभागीय स्तर पर जांच बैठा दी गई। खातों की जांच करने पर पाया गया कि उप डाक पाल रहते हुए विरेन्द्र सिंह के द्वारा खाताधारकों से धनराशि प्राप्त करने के बाद उनको फर्जी पासबुक जारी की गई हैं। चल रही विभागीय जांच में चार खाताधारकों संदीप शर्मा पुत्र राजेश्वर दयाल शर्मा निवासी ओम विहार शामली से 6.30 लाख अनीता सैनी पत्नी सोमपाल सैनी निवासी सोहजनी तगान मुजफ्फरनगर से 5.45 लाख, विपिन कुमार पुत्र )षिपाल निवासी लालूखेडी मुजफ्ुरनगर से 3.10 लाख और जगमेहर सिंह पुत्र तुलसीराम निवासी साल्हाखेडी मुजफ्फरनगर से 4 लाख रुपये का गबन किया गया है। इन चारों खाता धारकों से कुल 18.75 लाख रुपये की धनराशि हड़प कर ली गई। डाक निरीक्षक हरि कृष्ण ने एसएसपी को बताया कि जांच का कार्य अभी चल रहा है, ऐसे में गबन की राशि बढ़ने की संभावना है। इतने बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर डाक विभाग में हलचल मची है। एसएसपी के आदेश पर थाना तितावी पर आरोपी रिटायर्ड उप डाक पाल विरेन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन क मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »