अस्पताल में रिश्वत को लेकर भाकियू का हंगामा, गेट पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में रिश्वखोरी किये जाने और मरीजों व तीमारदारों के उत्पीड़न को लेकर शनिवार को सवेरे भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर इमरजेंसी के बाहर ही दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बीती रात पीनना से आये कुछ घायल लोगों का उपचार करने और भर्ती करने के नाम पर इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा अवैध उगाही की गयी है। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ पहुंचे और यूनियन के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में सीएमएस ने आरोपी दो कर्मचारियों को इमरजेंसी की सेवा से हटा दिया है।

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता शनिवार को एकत्र होकर जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दियां इन लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आने वाले लोगों का गंभीर रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में बीती रात कुछ लोगों से भर्ती और उपचार के नाम पर अवैध उगाही की गयी है। यूनियन के लोगों ने कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा भी किया। हंगामा होने की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चैहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने भी अस्पताल पहुंचकर यूनियन के लोगों से बातचीत करते हुए मामले की जानकारी ली। कार्यवाहक सीएमएस वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. योगेन्द्र त्रिखा और अन्य चिकित्सक भी धरने पर पहुंचे तथा कर्मचारियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से रिश्वत में लिये गये पैसे वापस दिलाने और कार्यवाही करने की मांग की। कार्यवाहक सीएमएस डा. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रात्रि में फार्मासिस्ट शूरवीर सिंह और कक्ष सेवक वीरपाल की ड्यूटी थी, उन पर यूनियन के लोगों ने अवैध रूप से उगाही करने के आरोप लगाये हैं। प्रथम दृष्टया दोनों कर्मचारियों को इमरजेंसी की ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »