MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर की सूचीबद्ध 1573 संपत्तियों के लिए सोमवार को नए सर्किल रेट लागू कर दिये गये हैं। इनमें 15 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी किये जाने का दावा किया गया है। यह सर्किल रेट दो साल बाद बढ़ाये गये हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर आपत्तियां आई थी, जिनका डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सुनवाई के बाद निस्तारण किया है। ये सर्किल रेट आज से ही लागू हो जाने के कारण सोमवार को तहसील सदर मेें बैनामा कराने आये लोगों को संपत्ति रजिस्ट्रीकरण के लिए ज्यादा स्टांम्प मूल्य चुकाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरल

तहसील सदर के उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय कार्यालयों में सूचीबद्ध नगरीय, अर्द्धनगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र वाली संपत्तियों के लिए नए सर्किल रेट सोमवार से लागू हो गए हैं। इसके साथ ही अब तहसील सदर क्षेत्र में कृषि, आवासीय और वाणिज्यिक जमीन खरीदना और महंगा हो गया है। इस बार नए सर्किल रेट में करीब 10 से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है, कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 30 प्रतिशत तक भी हुई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सर्किल दर सूची के संशोधन संबंधी प्रस्ताव का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिका

नए सर्किल रेट 26 मई से ही तहसील सदर में लागू कर दिये गये हें। उन्होंने बताया कि यह सूची जिला निबंधक कार्यालय एवं समस्त उप निबंधक कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर की वेेबसाईट पर भी इसको अपलोड कर दिया गया है। बताया कि तहसील सदर के उपनिबंधक प्रथम कार्यालय में सूचीबद्ध 285 और उप निबंधक द्वितीय कार्यालय में सूचीबद्ध 288 संपत्तियों के लिए नए रेट तय हुए हैं। इसके लिए डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन वीर सेन, उप निबंधक सदर प्रथम श्रीनिवास यादव और उप निबंधक सदर द्वितीय अनिल सिंह ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची जारी कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »