डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमन

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न संविधान के निर्माता के रूप में विश्वविख्यात डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े ही हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में मनाई गई। सरकार, संगठन और शासन से प्रशासन तक सभी अमला डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर उमड़ा नजर आया। पुलिस लाइन हो या कलेक्ट्रेट सभी जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ. अम्बेडकर को याद किया और उनके संघर्ष को सलामी दी गई और मुजफ्फरनगर जनपद ने उनको नमन किया।

सामाजिक समरसता के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को देशभर में राष्ट्रीय पर्व के रूप में श्र(ाभाव के साथ मनाई गई। उत्तर प्रदेश में भी यह आयोजन राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में जनपद में भी मुख्यालय से लेकर गांव देहात और कस्बों में पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया किया, जिसमें विचार गोष्ठियाँ, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं श्र(ांजलि सभाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

जनपद में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पार्क में हुआ। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया। योगी सरकार के दोनों मंत्रियों अनिल कुमार व कपिल देव के साथ ही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर डॉ. अम्ेबडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के साथ ही दुनिया भर के किसी भी देश मं जहां पर भी डॉ. अम्बेडकर के अनुयायी हैं, वहां पर आज उनकी 134वीं जयंती को पूरी श्र(ा और सम्मानपूर्वक तरीके से मनाने का काम कर रहे हैं। यह बड़ा ही हर्ष का विषय है। कहा कि समाज की बड़ी भूमिका रहती है, समाज बड़ी चीज है और समाज ने उनको बाबा साहेब के साथ ही महापुरुष की जो भी उपाधि दी है, वो ऐसे ही नहीं मिलती है, इसके लिए अपनावन लगाना पड़ता है, बहुत बड़ा संघर्ष और बलिदान देना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरी


मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक समरसता के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें केवल भेदभाव से मुक्त संविधान ही नहीं दिया, बल्कि इसके रूप में एक ऐसा विचार दिया जो हर भारतीय को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने ताउम्र वंचितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज़ को बुलंद किया और सामाजिक समरसता की एक नई दिशा दिखाकर सामाजिक न्याय की व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया है। कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। हमें गर्व है कि हम उस राष्ट्र का हिस्सा हैं जहाँ बाबा साहेब जैसा महान चिंतक और समाज सुधारक पैदा हुए। उन्होंने सभी का आह्नान करते हुए कहा आज हम सब मिलकर ये प्रण लें किवन में बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने के साथ ही एक समतामूलक, न्यायसंगत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान प्रदान कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी को अम्बेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता के लिए बड़ा संघर्ष करते हुए भेदभाव पूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने में भूमिका निभाई, भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी को बराबरी का अधिकार मिला और सभी को अपने अपने धर्म-परम्परा के अनुसारवनने का अवसर दिया गया है। महापुरुषों का आज का सुन्दर हिन्दुस्तान बनाने में बड़ा बलिदान और संघर्ष शामिल रहा है, उन्होंने युवा पीढ़ी से देश के महापुरुषों केवन दर्शन और उनके आदर्श को अपनेवन में उतारकर देश के उत्थान के लिए अपनी श्रम शक्ति लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, संजय गर्ग, अमित सुधा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, दीपक मित्तल, यशवीर सिंह, विशाल गर्ग, राज बलराना, सुन्दर सिंह बौ(, विनय चंदेल, दुर्गेश कुमार, अमित वत्स, नरेन्द्र जैन, ललित, सोहनपाल, राजकुमार सि(ार्थ, सोनू मचल, डॉ. जे पी सिंह, पालिका सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, बॉबी सिंह, ललित कुमार के अलावा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में अनेक स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रमों शामिल हुए और डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके द्वारा ग्राम गढ़ी व कृष्णापुरी और ग्राम मखियाली में आयोजित कार्यक्रम मे रहकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने ने कहा कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर, हम एक ऐसे भारत की कल्पना को साकार करने के लिए काम करेंगे ताकि सबको सम्मान और अवसर मिले। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फहराया तिरंगा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बिजली समस्या पर सभासद के साथ लोगों ने घेरा बिजली घरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसभाकियू नेता विकास

Read More »