थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालान

नोएडा । वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की और टन्न्ैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एलिवेटेड रोड पर चलती थार गाड़ी की छत पर तेज म्यूजिक बजाकर डांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक थार की छत पर चढ़ा हुआ है और फिल्मी गानों पर बेधड़क डांस कर रहा है। इस दौरान पीछे से गुजर रहे अन्य वाहन भी इस दृश्य को देखकर धीमे हो जाते हैं, जिससे टन्न्ैफिक की रफ्तार भी प्रभावित होती है। यह स्टंट न सिर्फ खुद के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता था। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की और टन्न्ैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नोएडा टन्न्ैफिक पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और वाहन की पहचान कर ली। पुलिस ने युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 38,500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस टन्न्ैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही और स्टंट जानलेवा हो सकता है, इसलिए इस तरह स्टंट करने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *